सुनील गावस्कर
Border-Gavaskar Trophy: भारत ने एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 180 रन बनाए. भारतीय बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश रेड्डी की हुई, जिन्होंने 54 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम एक सम्मानजनक स्कोर (180 रन) बनाने में कामयाब रही.
नीतीश रेड्डी ने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खिलाफ भी बेहतरीन शॉट खेले. रिवर्स स्वीप और कवर ड्राइव जैसे शॉट्स ने फैन्स और पूर्व क्रिकेटरों को हैरान कर दिया. उनकी बल्लेबाजी ने विरोधी गेंदबाजों को चौंकने पर मजबूर कर दिया.
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने नीतीश रेड्डी की पारी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “नीतीश ने निडर होकर बल्लेबाजी की. उसके शॉट्स देखकर समझा जा सकता है कि उसमें आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है.”
गावस्कर ने आगे कहा, “नीतीश के अंदर बड़ा खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है. जिस तरह से वह खेल रहा है, वह भारत का भविष्य का सुपरस्टार बन सकता है. उसका रिवर्स शॉट देखकर मैं भी हैरान रह गया. यह सिर्फ उसका दूसरा टेस्ट है, और इस तरह का आत्मविश्वास बहुत कुछ बताता है.”
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 48 रन देकर 6 विकेट झटके. स्कॉट बोलैंड और कप्तान पैट कमिंस ने भी 2-2 विकेट लिए. इनकी घातक गेंदबाजी के चलते भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए.
नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. उनके अलावा केएल राहुल ने 37 और शुभमन गिल ने 31 रन का योगदान दिया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd Test: मैथ्यू हेडन ने Mitchell Starc को बताया पिंक बॉल का जादूगर
-भारत एक्सप्रेस
बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…
Allahabad High Cour: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ किया है कि आधार कार्ड उम्र का…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…