खेल

Team India Selectors: आखिर BCCI ने क्यों लिया यू-टर्न? चेतन शर्मा फिर बने चीफ सेलेक्टर

Chetan Sharma return as chairman of selection panel: T20 WC में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने सबसे पहला और बड़ा कदम उठाते हुए चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को भंग कर दिया था और नए चयनकर्ताओं के सेलेक्शन के लिए आवेदन मांगे थे. अब BCCI ने एकबार फिर से चौंकाया है. दरअसल, T20 WC में खराब प्रदर्शन का दोषी ठहराकर हटाए गए चेतन शर्मा को एकबार फिर से इंडियन टीम की सेलेक्शन कमेटी का हेड बना दिया गया है.

चेतन शर्मा के साथ चयन समिति में शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला, श्रीधरन शरथ को शामिल किया गया है. चयनकर्ताओं के चयन के लिए BCCI ने एक सलाहकार समिति (CAC) का गठन किया था जिसमें सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल थे.

600 मिले थे आवेदन

BCCI ने जब चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति को भंग कर नई चयन समिति के गठन के लिए 18 नवंबर 2022 को आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया था. BCCI को इसके लिए 600 आवेदन मिले थे. BCCI द्वारा गठित CAC ने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 11 व्यक्तियों को चुना और इसके बाद चेतन शर्मा की अध्यक्षता में शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला, श्रीधरन शरथ वाली नई चयन समिति का ऐलान किया.

ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav: ‘सूर्या द बॉस’, राजकोट में श्रीलंकाई गेंदबाजों की SKY ने उधेड़ी बखिया

वेंकटेश प्रसाद को नहीं मिला मौका

BCCI ने जब इंडियन क्रिकेट टीम के लिए नए सेलेक्शन पैनल को बनाने के लिए आवेदन जारी किया था उस वक्त ऐसी रिपोर्टें भी थी कि पूर्व ऑल राउंडर अजीत अगरकर मुख्य चयनकर्ता बन सकते हैं लेकिन अगरकर ने आवेदन ही नहीं किया. इसके बाद ये भी खबर आई कि पूर्व गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद अगले मुख्य चयनकर्ता बन सकते हैं. वे चयनकर्ता बनने के लिए जरुरी योग्यता भी रखते थे लेकिन CAC ने उन्हें इग्नोर किया और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए भी नहीं बुलाया.

चेतन के सामने चुनौती

जब चेतन शर्मा को बर्खास्त किया गया था तब आरोप ये लगाए गए थे कि वे टीम इंडिया के लिए सही खिलाड़ियों का चयन करने में नाकाम रहे हैं और ये ही वजह रही कि इंडियन टीम T20 WC 2021 और 22 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. लेकिन अब जब चेतन शर्मा एकबार फिर से मुख्य चयनकर्ता के पद पर लौट आए हैं तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती वनडे विश्व कप के लिए बेहतरीन टीम तैयार करने की होगी. साथ ही प्रत्येक फॉर्मेट के अनुसार से भी टीम बनानी होगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

19 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

29 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

34 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

48 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

49 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

1 hour ago