खेल

Suryakumar Yadav: ‘सूर्या द बॉस’, राजकोट में श्रीलंकाई गेंदबाजों की SKY ने उधेड़ी बखिया

Suryakumar Yadav Century: सूर्यकुमार यादव ने T20I का अपना तीसरा शतक जड़ दिया है. श्रीलंका के साथ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे T20 में मुकाबले में सूर्या (Suryakumar Yadav) ने महज 45 गेंदों पर अपना तीसरा T20 शतक लगाने वाले सूर्या ने 51 गेंदों पर 9 छक्कों और 7 चौके लगाते हुए नाबाद 112 रनों की पारी खेली. सूर्या (Suryakumar Yadav) की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना कर इस निर्णायक मुकाबले में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. शुभमन गिल ने 36 गेंदों में 46, राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंदों में 35 और अक्षर पटेल 9 गेंदों में 21 रन बनाए.

दूसरा सबसे तेज शतक

SKY का ये शतक टीम इंडिया की तरफ से T20 में दूसरा सबसे तेज शतक है. सूर्या ने 45 गेंदों पर शतक जड़ते हुए के एल राहुल के 46 गेंदों पर बनाए T20 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा. बता दें कि भारत की तरफ से T20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित के नाम 35 गेंदों पर T20 शतक लगाने का रिकॉर्ड है.

राहुल को छोड़ा पीछे

तीसरा शतक लगाते ही सूर्यकुमार यादव ने के एल राहुल को पीछे छोड़ दिया. के एल राहुल ने T20 में दो शतक लगाए हैं. टीम इंडिया की तरफ से T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड कप्तान रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने T20 में 4 शतक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: Team India: 5 चौके, 2 छक्के; करियर के दूसरे इंटरनेशनल मैच में इस बल्लेबाज ने मचाया कोहराम

T20 के किंग बने सू्र्या

T20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं. बात अगर उनके T20 रिकॉर्ड्स की करें तो उन्होंने 45 मैचों की 43 पारियों में 3 शतक और 13 अर्धशतक लगाते हुए 1578 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 92 छक्के और 142 चौके निकले हैं.

टी-20 में सूर्यकुमार यादव के शतक

-117 बनाम इंग्लैंड, 2022
-112* बनाम श्रीलंका, 2023
-111* बनाम न्यूजीलैंड, 2022

भारत के लिए सबसे तेज टी-20 शतक

-35 बॉल, रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (2017)
-45 बॉल, सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका (2023)*
-46 बॉल, केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज़ (2016)
-48 बॉल, सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड (2022)
-49 बॉल, सूर्यकुमार यादव बनाम न्यूजीलैंड (2022

‘सूर्या का तूफ़ान चालू है बॉस’, SKY की बल्लेबाजी देख फैन्स हुए झूमने पर मजबूर

टीम इंडिया के नए स्टार सूर्यकुमार यादव के नाम का डंका श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में जमकर बजा. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने श्रीलंकाई अटैक की बखिया उधेड़ी और तूफानी शतक जड़ा. इस मैच में 51 गेंदों में 112 रन की पारी खेली और क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया. उनकी इस पारी ने भारतीय क्रिकेट फैंस को खुश कर दिया. चाहे राजकोट का स्टेडियम हो या घर बैठकर टीवी में ये मैच देखने वाले क्रिकेट फैंस, हर कोई सूर्या का फैन बन गया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

8th Pay Commission: छुट्टियों के कैश का बदलने वाला है नियम? रिटायरमेंट फंड में सीधे हो सकता है बड़ा इजाफा

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के लीव इनकैशमेंट की सीमा…

14 minutes ago

पटना: 1.5 साल के भाई को ले गया मंदिर, दुर्गा की मूर्ति के सामने काट दिया सिर… फिर गमछे में लपेटकर मां को थमाया शव

पटना के बिक्रम इलाके के जीतन छपरा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

22 minutes ago

Post Office Best Scheme: पैसे डूबने का कोई डर नहीं! सरकार की इस धांसू स्कीम में लगाएं पैसा, हर तिमाही होगी मोटी कमाई

Post Office Best Scheme: पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) में 30 लाख…

36 minutes ago

ईरान पर कभी भी बरस सकते हैं अमेरिकी बम! ट्रंप बोले- कल ही हो सकता है हमला

US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…

51 minutes ago