खेल

CSK vs GT: 10वीं बार फाइनल में चेन्नई, 15 रन से हारी गुजरात, 5वीं ट्रॉफी से बस एक कदम दूर ‘येलो आर्मी’

CSK vs GT Match Highlights: आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंचने वाली सीएसके पहली टीम बन चुकी है. एसएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स क्वालिफायर-1 में हराकर फाइनल का टिकट कटाया. चेन्नई के लिए इस जीत के हीरो रहे ऋतुराज गायकवाड़ जिन्होंने अपनी शानदार पारी के दम पर टीम को एक डिफेंडिंग टोटल तक पहुंचाया. वहीं रवींद्र जडेजा की सटीक गेंदबाजी ने भी मैच का रुख सीएसके की तरफ किया. गुजरात के खिलाफ चेन्नई की ये पहली जीत है और इस जीत के साथ ही धोनी की अगुवाई वाली टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार आईपीएल फाइनल में एंट्री की है.

चेन्नई के 173 रन का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स 157 रन ही बना सकी और पिछले सीजन की चैंपियन टीम को पहले क्वालिफायर में चेन्नई ने 15 रन से हरा दिया. अब क्वालिफायर-2 में गुजरात को एलिमिटेर मुकाबले के विजेता के साथ भिड़ना है. इस मैच में जो टीम जीतेगी उसका सामन 28 मई को चेन्नई से खिताबी जंग में होगा.

ये भी पढ़ें: CSK vs GT, IPL 2023: ‘धोनी से कोई नफरत नहीं कर सकता’, जो करता है उसे हार्दिक पंड्या ने कहा शैतान!

गुजरात के खिलाफ गायकवाड़ की चौथी फिफ्टी

ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे ने पावरप्ले में शानदार शुरुआत की. इस दौरान गायकवाड ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली. उन्होंने गुजरात के खिलाफ लगातार चौथा अर्धशतक लगाया. ये सीजन चेन्नई के सलामी बल्लेबाजों के लिए शानदार रहा है. दोनों के बीच कई बार मजबूत साझेदारी हुई.

IPL 2023 में चेन्नई का दमदार कमबैक

पिछले सीजन में चेन्नई का हालत बहुत ज्यादा खराब थी और इस चैंपियन टीम को शर्मसार होकर लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा. मगर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंचकर ये साबित कर दिया की वो बस एक बुरा दौर था. असएस धोनी ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो वापसी करने में कितने माहिर हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago