Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Deepak Chahar Mankad: चाहर ने अफ्रीका के खिलाफ मैच में की गलती ? मांकड़ का मौका छोड़ने पर छिड़ी बहस

Deepak Chahar Mankad: चाहर ने अफ्रीका के खिलाफ मैच में की गलती ? मांकड़ का मौका छोड़ने पर छिड़ी बहस

दीपक चाहर ने छोड़ा माकंड का मौका

साउथ-अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 49 रनों से मिली हार के बावजूद भारत ने सीरीज में 2-1 से कब्जा किया. लेकिन इस बात से ज्यादा चर्चा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की हो रही है. दरअसल मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में दीपक चाहर को मांकड नियम के तहत अफ्रीका के एक बल्लेबाज को रन आउट करने का मौका मिला था. लेकिन इस मौके को दीपक ने जाने दिया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर  बहस छिड़ गई है.

आईसीसी ने दी है मांकड को हरी झंडी

आईसीसी (अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद)  ने  माकंड नियम को हरी झंडी पहले ही दे  दी है. इसके अनुसार अगर कोई गेंदबाज किसी बल्लेबाज को इस क्रीज से बाहर निकलते समय आउट करता है तो रनआउट मान्य है. इस तरह की सिचुएशन को भारत और अफ्रीका के बीच मंगलवार को हुए टी20 मैच के दौरान देखा गया. अफ्रीका अपनी  पारी का 16वां ओवर खेल रहा था और दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे कि तभी नॉन स्ट्राईक बल्लेबाज टी. स्टब्स  क्रीज से काफी आगे निकल  गए. लेकिन दीपक चाहर ने उन्हे माकंड नहीं किया और सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया.

इसी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ यूर्जस कह रहे हैं कि, जब ये रनआउट मान्य है तो दीपक ने अफ्रीकी बल्लेबाज को आउट क्यों नहीं किया. हालांकि कुछ लोग दीपक चाहर के ऐसा ना करने की पीछे की वजह  खेल भावना बता रहे हैं. दीपक ने बल्लेबाज को आउट नहीं किया और अपना ओवर पूरा करके स्माइल करते हुए चल गए.

महिला क्रिकेट टीम के साथ हुआ था मांकड  विवाद

क्रिकेट के नियम मांकड रनआउट पर हाल ही में  भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड टीम के बीच विवाद हुआ था. इस मैच में इंग्लैंड की पारी के 44 ओवर के दौरान भारत की दीप्ती शर्मा गेंदबाजी कर रही थी. उन्होंने बॉलिंग के लिए रनअप लिया लेकिन गेंद फेंकने  से पहले उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ी इंग्लैंड की बैट्समैन चार्ली डीन के  विकेट की गिल्लियां उड़ा दीं. चार्ली क्रीज से काफी बाहर थी जिसे देखकर दीप्ती ने उन्हे मांकड कर दिया था. मैदान में मौजूद  अंपायर ने इसे आउट करार देते हुए अपनी ऊंगली उठा दी थी. तब भी इसपर काफी विवाद हुआ था. कुछ लोगों ने इसे सही बताया तो कुछ लोगों ने इसे खेल भावना का उलंघ्घन करना बताया. हालांकि  आईसीसी ने साफ किया कि नियमों के अनुसार माकंड रन आउट मान्य है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital