कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
शिवगंगा में सिरावायल मंजूविरट्टू (जल्लीकट्टू) कार्यक्रम
Jallikattu 2024 Deaths: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में विवादास्पद खेल प्रतियोगिता जल्लीकट्टू एक फिर बार जानलेवा साबित हो रही है. आज शिवगंगा में सिरावायल मंजूविरट्टू (जल्लीकट्टू) कार्यक्रम में 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हुए.
इन दिनों राज्य में कई स्थानों पर जल्लीकट्टू के कार्यक्रम हो रहे हैं. इस प्रतियोगिता का आयोजन मकर संक्राति के अवसर पर शुरू हुआ था. मदुरै के अवनियापुरम जल्लीकट्टू कार्यक्रम में पहले ही दिन 45 लोगों को चोटें आई थीं. जिनमें दो पुलिस कर्मी भी शामिल थे.
न्यूज एजेंसी ANI ने अभी शिवगंगा में हुए सिरावायल मंजूविरट्टू (जल्लीकट्टू) कार्यक्रम की एक वीडियो साझा की..जिसमें आप देख सकते हैं कि कितनी बड़ी संख्या में लोग सांडों के लेकर मैदान में एकत्रित हुए. बताया जा रहा है कि इसी आयोजन में 2 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हुए हैं.
इससे पहले एक वीडियो में दिख रहा था कि सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग तमाशा देख रहे हैं और दर्जना लोग एक सांड को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. यह दरअसल तमिलनाडु में एक प्रकार की खेल प्रतियोगिता है..जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था. हालांकि, बाद में इस पर रोक लगाने का आदेश वापस लेना पड़ा.
जल्लीकट्टू का आयोजन भारत ही नहीं, अपितु अब पड़ोसी देश श्रीलंका में भी होता है. हाल में ही वहां जल्लीकट्टू का पहली बार आयोजन हुआ. उसमें 100 से ज्यादा सांडों ने हिस्सा लिया. उस दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए मैदान में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए.
— भारत एक्सप्रेस
CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…
Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…
IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…
Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…
Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…