Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ICC Ranking में यशस्वी जायसवाल और अक्षर पटेल ने लगाई छलांग, एक ने टॉप 5 तो दूसरे ने टॉप 10 में बनाई जगह

टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को आईसीसी टी20 रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है.

Yashasvi Jaiswal And Axar Patel

यशस्वी जायसवाल और अक्षर पटेल (सोर्स- बीसीसीआई)

ICC Ranking: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को आईसीसी टी20 रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है. अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल ने रैंकिंग में लंबी झलांग लगाई है. दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर की बेस्ट पोजिशन हासिल की है. एक तरफ जहां यशस्वी ने टॉप टेन में एंट्री मारी है. वहीं अक्षर पटेल ने टॉप 5 में एंट्री मार ली है. वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी टी20 रैंकिंग में फायदा हुआ है.

आईसीसी रैंकिंग में अक्षर पटेल को हुआ फायदा

अफगानिस्ता के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल को आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है. उन्होंने 12 पायदान की छलांग लगाते हुए टी20आई के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी चार स्थान का फायदा हुआ है. वह गेंदबाजों की टी20 रैकिंग में 21वें पायदान पर पहुंच गए हैं. अक्षर पटेल ने अपने करियर की बेस्ट टी20 रैंकिंग हासिल की है.

यशस्वी जायसवाल हुए टॉप 10 में शामिल

गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 7 पायदान का फायदा हुआ है. उन्होंने अपने करियर की बेस्ट पोजिशन हासिल की है. जायसवाल बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में उन्होंने 34 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी. वह पहले टी20 मैच में नहीं खेल पाए थे. ऐसे में बेंगलुरु मैच में भी उनके खेलने की संभावना है. टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग पर पहले नंबर पर भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: संजू सैमसन समेत इन 3 खिलाड़ियों को मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका? ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की अंतिम एकादश

टी20 सीरीज के दो मैचों में अक्षर ने चटकाए हैं 4 विकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दौ मैच में अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके हैं. उन्होंने मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच में दो विकेट चटकाए थे. वहीं इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में उन्होंने फिर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके थे. अक्षर पटेल को इस प्रदर्शन का आईसीसी ऑलराउंडर रैंकिंग में भी काफी फायदा हुआ है. वह दो पायदान की छलांग के साथ 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital