Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs SA: 10 दिसंबर को खेला जाएगा पहला टी20 मैच, टीम इंडिया के उपकप्तान अब तक नहीं पहुंचे साउथ अफ्रीका, गिल भी मना रहे हैं छुट्टी

टी20 सीरीज के लिए पूरी टीम डरबन पहुंच गई है. लेकिन उपकप्तान रविंद्र जडेजा और ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल अभी साउथ अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं.

Team India

टीम इंडिया (सोर्स- बीसीसीआई)

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच  10 दिसंबर से टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम डरबन में खेलने के लिए उतरेगी. मैच के लिए पूरी टी20 टीम डरबन पहुंच गई है. लेकिन उपकप्तान रविंद्र जडेजा और ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल अभी साउथ अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं. दोनों प्लेयर्स वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का हिस्सा थे और टूर्नामेंट खत्म होने के बाद से छुट्टी मना रहे हैं.

कई खिलाड़ी मना रहे हैं छुट्टी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा वर्ल्ड कप के बाद यूरोप में छुट्टी मना रहे हैं. उनके साथ टीम इंडिया के कुछ अन्य सदस्य भी यूरोप से साउथ अफ्रीका पहुंचने वाले हैं. बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल भी ब्रिटेन से फ्लाइट से साउथ अफ्रीका पहुंचेंगे और भारतीय टीम से जुड़ेंगे. वहीं दीपक चाहर भी पारिवारिक कारणों से टीम के साथ साउथ अफ्रीका नहीं गए हैं. चाहर के पिता बीमार हैं और अभी उनका साउथ अफ्रीका रवाना होने को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है.

मैच से पहले जुड़ेंगे सभी खिलाड़ी

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि वह जल्द ही साउथ अफ्रीका पहुंच सकते हैं. फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं हुई है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस तेज गेंदबाज को वनडे टीम में भी जगह मिली है. बताया जा रहा है कि इन सभी ने और सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य ने टीम में देरी से जुड़ने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अनुमति ली है. पहले टी20 मैच से पहले सभी खिलाड़ियों के डरबन में होने की उम्मदी है.

ये भी पढ़ें- WC 2023: वर्ल्ड कप में इस्तेमाल की गई पिच कैसी थी? ICC ने जारी की पिच की रेटिंग

दो चयनकर्ता के भी साउथ अफ्रीका जाने की उम्मीद

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि चयनकर्ता शिव सुंदर दास और सलिल अंकोला भी साउथ अफ्रीका जा सकते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टी20, वनडे और टेस्ट मैच को लेकर दो चयनकर्ता को भेजने का फैसला किया है. डरबन पहुंचने के बाद से टीम इंडिया का पहला ट्रेनिंग सेशन शुक्रवार को होगा. साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी. वहीं आखिरी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital