Bharat Express DD Free Dish

हाई-वोल्टेज मुकाबला: अंडर-19 एशिया कप फाइनल में IND vs PAK

आज यानी रविवार को भारत-पाक के बीच एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच उस ग्राउंड पर आयोजित किया गया है, जहां भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया.

IND vs PAK

आज यानी रविवार को भारत-पाक के बीच एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच उस ग्राउंड पर आयोजित किया गया है, जहां भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया.

भारतीय टीम के पास पहले से अनुभव

आठ बार अंडर-19 एशिया कप चैंपियन रह चुकी भारतीय टीम ऐसे मुकाबलों का अनुभव रखती है. इस टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है. भारत ने अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ 234 रन की विशाल जीत के साथ की थी. इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया. तीसरे लीग मैच में भी भारत ने मलेशिया को 315 रन से करारी शिकस्त दी और सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां श्रीलंका को आसानी से हरा दिया.

वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया है. उसने मलेशिया के खिलाफ 297 रन से जीत के साथ शुरुआत की, हालांकि भारत के खिलाफ उसे 90 रन से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद पाकिस्तान ने यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.

खूब चला अभिज्ञान कुंडू का बल्ला

भारतीय बल्लेबाजी में भले ही कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी से लगातार बड़ी पारियां नहीं आई हों, लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली है. एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू बल्ले ने कई रनों की ढेर लगाई है. गेंदबाजी में तेज गेंदबाज किशन सिंह और दीपेश देवेंद्रन ने प्रभाव छोड़ा है, जबकि स्पिन जोड़ी खिलन पटेल और कनिष्क चौहान ने मध्य ओवरों में टीम को मजबूती दी है.

पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी में समीर मिन्हास पर काफी हद तक निर्भर है, जिन्होंने अब तक चार मैचों में 299 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जुटाए हैं. गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अब्दुल सुभान शानदार फॉर्म में हैं और तीन मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं, जबकि मोहम्मद सैयाम ने 8 विकेट हासिल किए हैं.

यह हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, टेन 3 और टेन 4 एसडी पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर उपलब्ध रहेगी.

ये भी पढ़ें: डेढ़ साल में कितना बदल गई टीम इंडिया? टीम इंडिया का नया स्क्वॉड घोषित, कई दिग्गज बाहर और नए चेहरे शामिल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read