ICC Champions Trophy 2025 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने एक बार फिर अपनी फुर्ती दिखाई. उन्होंने विराट कोहली का ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देख हर कोई दंग रह गया. यह कैच इसलिए भी खास था क्योंकि विराट कोहली अपना 300वां वनडे खेल रहे थे, लेकिन वह इस मौके पर बड़ी पारी नहीं खेल सके.
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कोहली तीसरे ओवर में शुभमन गिल के आउट होने के बाद क्रीज पर आए. कप्तान रोहित शर्मा के साथ वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन सातवें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने ऐसा कैच पकड़ा, जिससे उनकी पारी समाप्त हो गई. फिलिप्स ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से यह कैच पकड़ा.
King 👑 Kohli wickets highlight 😈
Glenn Phillips, What a catch 😳🔥#ChampionsTrophy2025#INDvsNZ pic.twitter.com/kMy2iCpTtD— Parvez Alam (@0x_Parvez24) March 2, 2025
विराट के आउट होने के बाद स्टेडियम में सन्नाटा छा गया. डगआउट में बैठीं अनुष्का शर्मा भी हैरान रह गईं. सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस ग्लेन फिलिप्स को ‘सुपरमैन’ कह रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



