Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आईसीसी ने जारी की टी-20 बल्लेबाजी की ताजा रैंकिंग, स्मृति मंधाना ने लगाई लंबी छलांग

आईसीसी की बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना दूसरे नंबर पर पहुंची

दुबई– भारत की  महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने आईसीसी की बल्लेबाजी रैकिंग में लंबी छलांग लगा दी है. बाएं हाथ की धाकड़ बल्लेबाज अब टॉप बल्लेबाज से सिर्फ एक कदम दूर है. आईसीसी की ताजा बल्लेबाजी रैकिंग में स्मृति अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं.

भारतीय टीम की बेहतरीन बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपनी शानदार प्रदर्शन के दम पर बल्लेबाजी रैकिंग में दूसरी पोजीशन हासिल कर ली है. हाल ही में स्मृति ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उन्होने अपनी तीन पारियों में 111 रन बनाएं थे. जिसकी वजह से उन्हे बल्लेबाजीं रैकिंग में फायदा मिला और वो 731 अंकों के साथ आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर 2 पर पहुंच गई है.  स्मृति से पहले ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ खिलाड़ी मेग लैनिंग दूसरे स्थान पर थी जो अब एक कदम नीचे खीसकर तीसरे स्थान पर आ गई है. जबकि ऑस्ट्रेलिया की ही बेहतरीन खिलाड़ी बेन मूनी अभी भी 743 रेटिंग के साथ टॉप पर बनी हुई हैं.

आईसीसी की टॉप-10 रैकिंग में 3 भारतीय

आईसीसी की ताजा टी-20 रैकिंग की टॉप-10 लिस्ट में दो भारतीय बल्लेबाज मौजूद है. जहां स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं तो टीम की कप्तान हरमनप्रीत चार रैकों की छलांग लगाते हुए 9वें स्थान पर आ गई है. वहीं टीम इंडिया की युवा ओपनर शेफाली वर्मा भी 666 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है.

–आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital