Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ICC Women’s T20 World Cup 2024 का शेड्यूल जारी, टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा अभियान की शुरुआत

Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी हो गया है. अक्टूबर में बांग्लादेश में टूर्नामेंट का आयोजन होगा.

Women's T20 World Cup 2024

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान (फोटो- T20 World Cup)

ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी हो गया है. अक्टूबर में बांग्लादेश में टूर्नामेंट का आयोजन होगा. भारतीय महिला टीम 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दो ग्रुप में सभी टीमों को रखा गया है. ग्रुप ए में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ एक क्वालिफायर टीम को रखा गया है. वहीं ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के साथ दूसरे क्वालिफायर टीम को रखा गया है.

ग्रुप में सभी टीमें खेलेंगी चार-चार मैच

टूर्नामेंट में सभी टीम ग्रप में चार-चार मैच खेलेगी. इसके बाद दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी. 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे. वहीं 20 अक्टूबर को ढाका में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. 19 दिनों तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले जाएंगे. सभी मुकाबले सिलहट और ढाका में खेले जाएंगे. फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रहेगा.

भारतीय महिला टीम का मैच शेड्यूल

भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी. जो सिलहट में खेला जाएगा. वहीं 6 अक्टूबर को भारत का दूसरा मैच पाकिस्तान से होगा. उसके बाद 9 अक्टूबर को टीम इंडिया पहले क्वालिफायर से भिड़ेगी. जबकि, 13 अक्टूबर को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. भारत के सभी मुकाबले सिलहट में खेला जाएगा.

महिला टी20 वर्ल्ड कप पूरा शेड्यूल

3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, ढाका

3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट

5 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, ढाका

6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट

7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिलहट

9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

10 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट

11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट

12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, ढाका

13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट

13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट

14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2, ढाका

17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, सिलहट

18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, ढाका

20 अक्टूबर: फाइनल, ढाका

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप

ग्रुप ए- ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, क्वालीफायर 1.

ग्रुप बी- दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, क्वालीफायर 2.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: जोरदार होगी भिड़ंत, भारत समेत इन देशों की टीमों की आई लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest