मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
By Shubhra Rai
Match Fixing
Corruption in Sports: ‘सट्टेबाजी, भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग’. ये तीन शब्द ऐसे हैं जिन्होंने ‘जेंटलमैन गेम’ कहे जाने वाले क्रिकेट या किसी भी अन्य खेल को बदनाम कर दिया है. मैच फिक्सिंग के कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसने वर्ल्ड क्रिकेट को कई बार शर्मशार किया. यहां तक भारतीय क्रिकेट और क्रिकेटर भी इसके चंगुल में आ चुके हैं.
क्रिकेट में जारी है फिंक्सिंग का ‘खेल’
स्पोर्टराडार इंटीग्रिटी सर्विसेज, एक इंटरनेशनल एजेंसी है. जो दुनिया भर में खेलों में होने वाली सट्टेबाजी, फिक्सिंग और भ्रष्टाचार की समीक्षा करती है. बता दें, स्पोर्टराडार एक रिव्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार 2022 में कुल13 क्रिकेट मैचों को धोखाधड़ी और मैच फिक्सिंग का संदिग्ध घोषित किया है. हालांकि, ये मैच किसी टी20 लीग के हैं या इंटरनेशनल, इसे लेकर कोई साफ-साफ जानकारी सामने नहीं आई.
ये भी पढ़ें: PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को पहले ही मैच में चटाई धूल
रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे
स्विट्जरलैंड स्थित इस संस्था ने ‘सट्टेबाजी, भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग’ की रिपोर्ट से 28 पन्नों की एक रिसर्च जारी की है. जिसमें खुलासा हुआ है कि कैलेंडर वर्ष 2022 में 92 देशों में 12 खेल इवेंट में 1212 मैच ऐसे थे, जिन पर संदेह था.
सिर्फ क्रिकेट नहीं अन्य खेलों पर भी है शिकंजा
फुटबॉल में 775 खेल थे जो संदे के दायरे में है. जबकि बास्केटबॉल 220 खेलों के साथ दूसरे स्थान पर और लॉन टेनिस 75 संदिग्ध खेलों के साथ तीसरे स्थान पर आया. 13 कथित रूप से भ्रष्ट खेलों के साथ क्रिकेट सूची में छठे स्थान पर है. स्पोर्टरडार ने कहा कि जिन 13 मैचों में हेराफेरी का संदेह है. दिलचस्प बात यह है कि 12 खेलों में क्रिकेट में केवल 13 मैच थे, जिसमें कथित तौर पर फिक्सिंग या करप्शन जैसी चीजें हुई हो सकती हैं. जिससे यह खेल सूची में छठे स्थान पर है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक साल में खेल के लिए ये 13 क्रिकेट मैच सबसे ज्यादा हो सकते हैं.
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…
Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…