Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘सट्टेबाजी, भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग’, क्रिकेट में जारी है फिंक्सिंग का ‘खेल’, रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे

Sportradar report सर्विसेज द्वारा जारी की गई एक रिव्यू रिपोर्ट में ये सामने आया है कि 2022 में दुनिया भर में खेले गए 13 कॉम्पिटिटव क्रिकेट मैच ऐसे थे, जो संदेह के दायरे में हैं.

Match Fixing

Match Fixing

Corruption in Sports: ‘सट्टेबाजी, भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग’. ये तीन शब्द ऐसे हैं जिन्होंने ‘जेंटलमैन गेम’ कहे जाने वाले क्रिकेट या किसी भी अन्य खेल को बदनाम कर दिया है. मैच फिक्सिंग के कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसने वर्ल्ड क्रिकेट को कई बार शर्मशार किया. यहां तक भारतीय क्रिकेट और क्रिकेटर भी इसके चंगुल में आ चुके हैं.

क्रिकेट में जारी है फिंक्सिंग का ‘खेल’

स्पोर्टराडार इंटीग्रिटी सर्विसेज, एक इंटरनेशनल एजेंसी है. जो दुनिया भर में खेलों में होने वाली सट्टेबाजी, फिक्सिंग और भ्रष्टाचार की समीक्षा करती है. बता दें, स्पोर्टराडार एक रिव्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार 2022 में कुल13 क्रिकेट मैचों को धोखाधड़ी और मैच फिक्सिंग का संदिग्ध घोषित किया है. हालांकि, ये मैच किसी टी20 लीग के हैं या इंटरनेशनल, इसे लेकर कोई साफ-साफ जानकारी सामने नहीं आई.

ये भी पढ़ें: PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को पहले ही मैच में चटाई धूल

रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे

स्विट्जरलैंड स्थित इस संस्था ने ‘सट्टेबाजी, भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग’ की रिपोर्ट से 28 पन्नों की एक रिसर्च जारी की है. जिसमें खुलासा हुआ है कि कैलेंडर वर्ष 2022 में 92 देशों में 12 खेल इवेंट में 1212 मैच ऐसे थे, जिन पर संदेह था.

सिर्फ क्रिकेट नहीं अन्य खेलों पर भी है शिकंजा 

फुटबॉल में 775 खेल थे जो संदे के दायरे में है. जबकि बास्केटबॉल 220 खेलों के साथ दूसरे स्थान पर और लॉन टेनिस 75 संदिग्ध खेलों के साथ तीसरे स्थान पर आया. 13 कथित रूप से भ्रष्ट खेलों के साथ क्रिकेट सूची में छठे स्थान पर है. स्पोर्टरडार ने कहा कि जिन 13 मैचों में हेराफेरी का संदेह है. दिलचस्प बात यह है कि 12 खेलों में क्रिकेट में केवल 13 मैच थे, जिसमें कथित तौर पर फिक्सिंग या करप्शन जैसी चीजें हुई हो सकती हैं. जिससे यह खेल सूची में छठे स्थान पर है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक साल में खेल के लिए ये 13 क्रिकेट मैच सबसे ज्यादा हो सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism