Bharat Express DD Free Dish

IND vs AFG: श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर के बीच फंसा पेंच! इस बात को लेकर अटक रहा मामला

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के आगाज से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के सामने सही ओपनिंग जोड़ी चुनने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

IND vs AFG

श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की बढ़ी टेंशन

IND vs AFG: टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर इस वक्त सिर खुजाने को मजबूर हैं, और इसकी वजह है एक ऐसा ‘खुशनुमा सिरदर्द’ जो हर कप्तान को परेशान करे. भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. मैच से ठीक पहले कप्तान अय्यर ने खुलकर माना कि टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग जोड़ी का चुनाव करने को लेकर है, क्योंकि इस एक पोजिशन के लिए तीन धाकड़ दावेदार रेस में हैं.

इन तीनों दिग्गजों के बीच जंग

फिलहाल टीम के पास अभिषेक शर्मा, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन जैसे खतरनाक विकल्प मौजूद हैं. ये तीनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर चंद गेंदों में मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं. अभिषेक शर्मा का ओपनिंग पर उतरना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन असली माथापच्ची उनके साथ दूसरे ओपनर के रूप में वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन में से किसी एक को चुनने को लेकर है.

खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन

शनिवार को मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने इस असमंजस पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि तीनों ही खिलाड़ी अपने खेल में माहिर हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में प्लेइंग इलेवन में से किसी दो को चुनना किसी पहेली से कम नहीं है. कप्तान ने यह भी साफ किया कि जो खिलाड़ी बाहर बैठेगा, कोच और वह खुद व्यक्तिगत तौर पर उससे बात करेंगे ताकि उसका आत्मविश्वास न टूटे और उसे यह अहसास कराया जा सके कि सही समय आने पर मौका जरूर मिलेगा.

अगर हालिया फॉर्म की बात करें तो संजू और वैभव दोनों को ही इंग्लैंड दौरे पर ज्यादा सफलता नहीं मिली थी और उनके बल्ले शांत रहे थे. हालांकि जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से महफिल लूट ली थी और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया था.

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से ‘लर्न’ मिलने के बाद टेंशन में बाबर, बोले- गलतियों का करना होगा विश्लेषण

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read