खेल

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज क्यों है बड़ी? टीम इंडिया के पास ‘ब्रह्मास्त्र’, ऑस्ट्रेलिया के पास पेस अटैक

IND vs AUS Nagpur Test: टी-20 फॉर्मेट और फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट के बढ़ते क्रेज के बीच भी टेस्ट क्रिकेट की बादशाहत आज भी कायम है. क्रिकेट फैंस हमेशा क्रिकेट के इस सबसे बड़े फॉर्मेट में दो बड़ी टीमों की टक्कर का इंतजार करते हैं. फैंस का ये इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि वर्ल्ड क्रिकेट की दो सबसे बड़ी टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार से नागपुर में खेला जाना है. इस मुकाबले की सबसे दिलचस्प बात ये है की जहां एकतरफ कंगारू भारतीय स्पिन से निपटने की चुनौती है, वहीं भारत के सामने ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक सबसे बड़ी टेंशन है.

टीम इंडिया और रोहित शर्मा के सामने बड़ी चुनौती

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने करियर के सबसे बड़े टेस्ट से गुजरेंगे. कंगारू टीम यहां बदला चुकता करने के इरादे से आई है. जबकि भारत के सामने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह पक्की करने का सुनहरा मौका. क्रिकेट के मैदान की सबसे बड़ी टक्कर पर हर किसी की नजर है. लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके हिटमैन अब टेस्ट कप्तान के रूप में अपने करियर के सबसे बड़े ‘टेस्ट’ से गुजरेंगे.

ये भी पढ़ें: WTC फाइनल की तारीख आई सामने, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो सकती है टक्कर

टीम इंडिया को अगर ये मुकाबला जीतना है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला चलना जरूरी है. अब सवाल ये है कि क्या रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस का तोड़ निकाल पाएंगे. वहीं दूसरी तरफ एश्टन एगर या नाथन लियोन के सामने विराट कोहली कैसे खेलते हैं ये सवाल फैंस को खूब परेशान कर रहा है.

ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में ICC मेन्स टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर है, भारत दूसरे स्थान पर है. इन दोनों पक्षों ने इस प्रारूप में 102 मैचों में आमना-सामना किया है, जिनमें से 43 में ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा है, जबकि भारत ने 30 जीते हैं.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

IND: रोहित शर्मा (C), केएल राहुल (VC), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और सूर्यकुमार यादव.

AUS: पैट कमिंस (C), स्टीव स्मिथ (VC), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन और डेविड वॉर्नर.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago