देश

Madhya Pradesh: जिलाध्यक्षों को होल्ड करने के कांग्रेस के फैसले पर CM शिवराज ने कसा तंज- जनता भी उनको होल्ड पर ही रखने वाली है

CM Shivraj Singh Chauhan: मध्यप्रदेश में जिला कांग्रेस अध्यक्षों को होल्ड को लेकर बीजेपी हमलवार है. दरअसल अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के खंडवा-खरगोन जिला अध्यक्षों को होल्ड करने को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी और कमलनाथ के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस ही होल्ड पर रखी हुई है. नियुक्ति करते हैं और होल्ड कर देते हैं. जनता भी कांग्रेस को होल्ड पर ही रखने वाली है”.

वहीं इस मामले पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “कांग्रेस में रस्साकशी चल रही है कि सीएम कौन होगा, कौन नहीं होगा. पहले इंदौर का अध्यक्ष होल्ड पर हो गया, अब खंडवा का अध्यक्ष होल्ड पर हो गया”. दूसरी तरफ पार्टी के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उमरिया में कहा कि लोगों ने दिल्ली में शिकायतें की हैं. लोग नाखुश थे, तो कहा जांच करा लेते हैं, इसलिए जिला अध्यक्षों को होल्ड कर दिया गया है.

कमलनाथ पर सीएम शिवराज ने साधा निशाना

सीएम शिवराज ने कमलनाथ से सवाल करते हुए कहा– कमलनाथ केवल खिसियानी बिल्ली की तरह इधर-उधर की बात कर रहे हैं. कमलनाथ और कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर है. झूठे वचनपत्र पर ही उन्होंने पिछली बार वोट मांगे थे और कोई वचन पूरा नहीं किया. आज फिर उनके वचनपत्र का एक वादा, अब उनके साथ ही जनता को याद दिला रहा हूं. 200 से लेकर 500 हेक्टेयर विशेष कृषि क्षेत्र विकसित किए जाने के साथ एक ही स्थान पर कृषि उपकरण, सिंचाई, बिजली, बीज उपचार जैसी की सुविधा देने का कमलनाथ और कांग्रेस ने वादा किया था अब जनता पूछ रही है, वादा पूरा क्यों नहीं किया? झूठे वादे करना और भूल जाना और जनता को भ्रमित करना, यह कांग्रेस का काम रहा है.

यह भी पढ़ें-   बीजेपी का 2022 कभी नहीं आएगा- किसानों की आय के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

शिवराज सरकार में लोगों को पलायान करना पड़ रहा है- कमलनाथ

उमरिया के दौरे पर पहुंचे कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला- उन्होंने कहा कि उमरिया की वन और कोयले से पहचान है. आज कोयले के क्षेत्र में यहां अलग-अलग प्रदेशों से लोग रोजगार के लिए आते थे, आज उमरिया के लोगों को पलायन करना पड़ रहा है. वनभूमि में से चार लाख पट्‌टे निरस्त कर दिए गए. ये उमरिया का हाल है. आज किसान का सत्यानाश, नौजवानों, निवेश, व्यापारियों, कानून-व्यवस्था, गोवंश का सत्यानाश हो गया है. ये आज प्रदेश की स्थिति है और बीजेपी विकास यात्रा निकाल रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

8 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

9 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

9 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

10 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

10 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

10 hours ago