खेल

IND vs AUS: जीत के बाद भी क्यों टीम इंडिया है परेशान? वेंकटेश प्रसाद ने उठाए सवाल

India vs Australia, 2nd Test: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने नागपुर में धमाकेदार जीत दर्ज की. वर्ल्ड टेस्ट नंबर 1 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने एक बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत की संभावनाओं को बढ़ा दिया है. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भारी जीत मिलने के बावजूद रोहित एंड ब्रिगेड की टेंशन कम नहीं हुई है.

टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन

सीरीज का जीत के साथ आगाज करने के बाद भी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. इसकी वजह है प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन. भारत ने पहला टेस्ट जीता और श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली, लेकिन उनका टीम परफॉर्मेंस उतना सही नहीं था जितना वे चाहते थे. टीम इंडिया की फिलहाल सबसे बड़ी टेंशन टॉप ऑर्डर की फ्लॉप बल्लेबाजी है. कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बिल्कुल विफल रहा. हालांकि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसके दम पर टीम इंडिया ने बड़ी जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya -Natasha Wedding: दोबारा शादी करेंगे नताशा हार्दिक पांड्या, वैलेंटाइन डे के दिन इस शहर में होगा शाही समारोह

वेंकटेश प्रसाद ने उठाए सवाल

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की चयन नीति पर सवाल उठाया है और पूछा है कि केएल राहुल को और कितने मौके मिलते रहेंगे, जब शुभमन गिल और सरफराज खान ने टेस्ट स्पॉट के लिए अपना दावा ठोंका है. उन्होंने कहा, केएल राहुल की प्रतिभा और क्षमता के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है. लेकिन दुख की बात है कि उनका प्रदर्शन लगातार खराब रहा है.

टीम इंडिया के पास तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने का मौका

टीम इंडिया अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने के भी बेहद करीब आ गई है. इस समय टीम इंडिया वनडे और टी-20 में नंबर-1 है जबकि टेस्ट में दूसरे नंबर पर है. भारतीय टीम इस सीरीज को 2-0 या इससे बड़े अंतर से जीत लेती है तो वह टेस्ट में भी नंबर-1 बन जाएगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

23 minutes ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

47 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

2 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

3 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago