देश

Ramcharitmanas: रामचरितमानस पर टिप्पणी करना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा- जानिए CM योगी ने पूरे विवाद पर और क्या कहा

Ramcharitmanas Controversy: उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बयान को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस मामले पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि “रामचतिरमानस पर टिप्पणी करना सूर्य को टॉर्च-दीपक दिखाने जैसा है”. सीएम योगी ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि “जिन लोगों ने रामचरितमानस और भगवान श्री रामचंद्र जी के बारे में कुछ जाना नहीं है और न ही जानने का कोशिश की है. उनकी इस तरह की टिप्पणी को सूरज को टॉर्च-दीपक दिखाने जैसा है.

उन्होंने कहा, रामचरितमानस में ‘निषाद-राज’ पर चर्चा है, महिला के रूप में शबरी की भी चर्चा है. अगर इन लोगों ने रामचरितमानस को पढ़ा होता तो वो इस तरह की बातें नहीं करते.

‘प्रदेश में जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश’

सीएम योगी ने इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुआ कहा कि यह एक राजनीतिक गणित बनाया गया है. यूपी में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है और मुद्दों से ध्यान भटकाने को लेकर इस पूरे विवाद को जन्म दिया गया है. सीएम ने दावा किया कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत हुआ है.

यह भी पढ़ें-   Bihar: मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले नीतीश कुमार तेजस्वी से पूछ लीजिए, उपेंद्र कुशवाहा फिर हुए हमलावर, बोले- मैंने तो पहले ही कहा था…

‘श्रीराम, हिंदू धर्म और रामचरितमानस को जोड़कर भटकाने की कोशिश’

वहीं इस पूरे मामले पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने विरोधियों पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “रामचरितमानस की आपत्तिजनक कुछ चौपाइयों को संशोधित और प्रतिबंधित करने की मांग को, कुछ लोग श्रीराम, हिंदू धर्म और रामचरितमानस से जोड़कर मामले को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे ही लोग महिलाओं, आदिवासियों, दलितों व पिछड़ों के 97 फीसद आबादी के सम्मान के विरोधी हैं”.

रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को हटाने की मांग को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा कि “आप (प्रधानमंत्री) चुनाव के समय इन्हीं महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ो को हिंदू कहते हैं. आरएसएस प्रमुख, मोहन भागवत कहते हैं कि जाति पंडितों ने बनाई तो आखिर इन्हें नीच, अधम, प्रताड़ित, अपमानित करने वाली रामचरितमानस की आपत्तिजनक टिप्पणियों को हटाने हेतु पहल क्यों नहीं”.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

5 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago