Bharat Express DD Free Dish

IND vs NZ: राजकोट वनडे में भारत को झटका, न्यूजीलैंड ने 1-1 से बराबर की सीरीज

IND vs NZ 2nd odi: राजकोट वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा. केएल राहुल के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.

IND VS NZ 2nd ODI, NZ Won

IND vs NZ 2nd odi: राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया को करारा झटका लगा है. केएल राहुल के शानदार शतक के बावजूद न्यूजीलैंड ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया. विल यंग और डेरिल मिचेल की बेहतरीन पारियों ने भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

न्यूजीलैंड बैटिंग हाइलाइट्स

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन भारत को पहली सफलता हर्षित राणा ने दिलाई. उन्होंने डेवोन कॉनवे को 16 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर कीवी टीम का स्कोर 22/1 कर दिया. इसके बाद हेनरी निकोलस और विल यंग ने पारी को संभालने की कोशिश की, मगर प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने दूसरे ओवर में हेनरी निकोलस को प्ले-ऑन आउट कर दिया. निकोलस 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे और न्यूजीलैंड का स्कोर 46/2 हो गया. इसके बाद विल यंग ने पारी को आगे बढ़ाया और 23वें ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया.

विल यंग और डेर‍िल मिचेल के बीच शानदार साझेदारी हुई. भारत के पास कुलदीप यादव के ओवर में जोक‍ि पारी का 36वां था, उसमें दो मौके आए. पहले डेर‍िल म‍िचेल का रन आउट छूटा. फ‍िर इस ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने म‍िचेल का कैच छोड़ दिया, उस समय म‍िचेल 82 रन थे.

लेकिन इसके बाद कुलदीप ने अपने अगले ओवर (पारी का 38वां) में व‍िल यंग को 87 रनों पर नीतीश रेड्डी के हाथों कैच आउट करवाया; इस तरह न्यूजीलैंड का स्कोर  208/3 हुआ. हालांकि डेर‍िल म‍िचेल एक तरफ से जमे रहे और उन्होंने शतक 96 पूरा गेंदों में पूरा क‍िया.

टीम इंडिया की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी धीमी रही. रोहित शर्मा और शुभमन गिल रन बनाने के लिए जूझते नजर आए. रोहित 11 गेंद बाद खाता खोल सके और 6 ओवर में भारत का स्कोर सिर्फ 18 रन था. हालांकि इसके बाद दोनों ने रन गति बढ़ाई और 10 ओवर में स्कोर 57 पहुंच गया. 13वें ओवर में रोहित शर्मा 24 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद गिल ने 15वें ओवर में 47 गेंदों में अर्धशतक जमाया, लेकिन 17वें ओवर में 56 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

मध्यक्रम में भारत को लगातार झटके लगे. श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर आउट हुए, वहीं विराट कोहली 23 रन बनाकर बोल्ड हो गए. इसके बाद केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने पारी संभाली, लेकिन 191 के स्कोर पर जडेजा आउट हो गए. अंत में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों में शतक पूरा किया और 112 रन बनाए. नीतीश रेड्डी के साथ उनकी अहम साझेदारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 284 रन का स्कोर खड़ा किया.


ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप बैठक में बांग्लादेश अड़ा, भारत में खेलने से इनकार पर ICC ने सुना दी दो टूक


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read