Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IND vs PAK WC T20: भारत की धमाकेदार जीत, जेमिमा-ऋचा ने पाकिस्तान को धोया

हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप में उतरी भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज किया है.

T20 World Cup

Photo- T20 World Cup (@T20WorldCup)/ Twitter

IND W vs PAK W T20: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने सफर का आगाज किया है. केपटाउन में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने भारत के सामने 150 रनों का टारगेट सेट किया. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए. कप्तान बिस्माह मरूफ और आयेशा नसीम की विस्फोटक पारी ने मैच का पासा पलटा जरूर लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने कोई गलती नहीं की. इस जीत में जेमिमा रोड्रिग्ज (53 रन) और रिचा घोष (31 रन) की साझेदारी अहम रही. ​​​​​​​हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया है. टीम का अगला मुकाबला 15 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा.

भारत की पाकिस्तान पर 5वीं जीत

यह टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में पाक पर 5वीं जीत है. विमेंस टी-20 क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को 11वीं बार हराया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital