खेल

IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कब और कहां खेली जाएगी ODI सीरीज, जानें पूरी डिटेल

IND vs SL 1st ODI:  तीन मैचों की T20I सीरीज के बाद अब टीम इंडिया और श्रीलंका ODI सीरीज की ओर बढ़ चुकी है. 2023 में, भारत को ICC मेन्स ODI विश्व कप के 13 वें सीरीजन की मेजबानी करनी है, इसलिए टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी. वनडे सीरीज 10 जनवरी को गुवाहाटी में शुरू होगी और अगले दो मैच कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में 12 और 15 जनवरी को होंगे. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, जो चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर थे, वो श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करेंगे. भारत ने टी-20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया और अब नजर वनडे पर होगी. भारत ने आखिरी बार जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी. भारत ने वो सीरीद 2-1 से जीती थी.

कब और कहां खेली जाएगी ODI सीरीज?

-10 जनवरी – पहला वनडे, गुवाहाटी
-12 जनवरी – दूसरा वनडे, कोलकाता
-15 जनवरी – तीसरा वनडे, तिरुवनंतपुरम

तीनों वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे. लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें: VIDEO: टीम इंडिया की नई जोड़ी ‘सूरवीर’ का खास कनेक्शन, SKY की तूफानी बल्लेबाजी से खुश हुए ‘किंग’

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (C), हार्दिक पांड्या (VC), विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), ईशान किशन (WK), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

श्रीलंका की वनडे टीम: पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, एशेन बंडारा, नुवानिडु फर्नांडो, दासुन शनाका (C), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, चामिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा , दिलशान मदुशंका, दुनिथ वेल्लालेज, लाहिरू कुमारा, जेफरी वांडरसे, प्रमोद मदुशन

जसप्रीत बुमराह की हुई वापसी

लंबे समय से इंजरी के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह मैदान पर कमबैक करने के लिए तैयार है. इस सीरीज में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. BCCI ने बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल किया है. टीम वनडे सीरीज में अपने फुल स्ट्रेंथ के साथ उतरने वाली है. जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

58 seconds ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

21 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

45 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

58 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago