खेल

IND vs AUS: दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का दिया न्यौता, दोनों टीमों ने बदले 2-2 खिलाड़ी

IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया है. इस मैच में भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन की जगह वापसी की है जबकि शार्दुल ठाकुर के स्थान पर अक्षर पटेल को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है.

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. एलेक्स कैरी ने जोश इंग्लिश की जगह ली है जबकि चोटिल ग्लेन मैक्सवेल के स्थान पर नाथन एलिस को लिया गया है. बता दें कि इससे पहले भारत ने पहला मैच जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे चल रही है.

रोहित शर्मा की हुई वापसी

सीरीज के पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम की कमान नहीं संभाली थी. उनकी जगहों पर पहले मैच में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मैच से ब्रेक लिया था. वह दूसरे मैच से टीम में उनकी वापसी हो गई है. ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ही संभालते हुए नजर आएंगे. वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) उपकप्तान की भुमिका में दिखाई देंगे.

भारतीय टीम में शामिल अंतिम ग्यारह खिलाड़ी

रोहित शर्मा

शुभमन गिल

विराट कोहली

सूर्यकुमार यादव

केएल राहुल

हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान)

रवींद्र जडेजा

कुलदीप यादव

अक्षर पटेल

मोहम्मद शमी

मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल 11 खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड,  मिशेल मार्श, मारनस लाबुस्चगने, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

9 hours ago