मनोरंजन

Mrs India Beauty Pageant: एस्ट्रोलॉजर के सिर पर सजा ‘मिसेज इंडिया 2023’ का ताज, जनिए कौन है ये महिला

Mrs India Beauty Pageant: भारत में ग्यारह सालों से सुंदरता में विविधता का जश्न मनाया जाता है.  हर साल ‘मिसेज इंडिया पेजेंट’ में कई प्रतिभाशाली महिलाओं ने अपने सिर पर ताज सजाया है. ‘मिसेज इंडिया पेजेंट’ भारतीय विवाहित महिलाओं को अपनी सुंदरता, प्रतिभा, ग्लैमर और संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक मंच देती है, जहां कई महिलाएं अपनी टैलेंट से लाखों-करोड़ों महिलाओं को प्रेरित करती हैं. वहीं इस साल भी ये इवेंट दिल्ली के एरोस होटल में आयोजित किया गया. जहां ‘मिसेज इंडिया’ की विनर ज्योति अरोड़ा बनीं.

‘मिसेज इंडिया’ बनीं ज्योति अरोड़ा 

ज्योति अरोड़ा एक फेंग शुई मास्टर, टैरो रीडर और वास्तु विशेषज्ञ हैं. 18 मार्च 2023 को आयोजित हुआ ‘मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट’ में  ज्योति अरोड़ा (Jyoti Arora) ने क्लासिक कैटेगरी में ‘मिसेज इंडिया’ का खिताब अपने नाम कर लिया है. वहीं अब उनके सिर पर विनर का ताज सजाया गया. इस दौरान इवेंट में ‘मिसेज इंडिया’ की डायरेक्टर दीपाली फड़नीस, पूर्व क्वीन्स और रनिंग क्वीन्स के साथ स्पॉन्सर भी मौजूद थे.

इंटरनेशनल लेवल पर भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

इस इवेंट में मिसेज इंडिया पेजेंट’ की डायरेक्टर दीपाली फड़नीस ने एक इंपोर्टेंट अनाउंसमेंट भी की. दीपाली ने बताया कि ‘मिसेज इंडिया’ की विनर ज्योति अरोड़ा अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करने वाली हैं. वह ‘मिसेज एशिया इंटरनेशनल’ (Mrs Asia International) में एक क्लासिक प्रतिनिधि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- ‘बिग बॉस 13’ फेम दलजीत कौर ने यूके बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से की शादी , टीवी सितारे शादी में शामिल हुए

कौन हैं ज्योति अरोड़ा?

इसके अलावा उन्होंने मिसेज इंडिया ग्लिटरिंग गॉडेस 2022-23 और मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सोशल मीडिया 2022-23 का खिताब भी जीता.  ज्योति ने इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद कॉर्पोरेट में सफल करियर बनाते हुए ज्योतिष और फेंगशुई में कदम रखा.  वह पिछले 10 वर्षों से एक ज्योतिषी, टैरो रीडर और फेंगशुई मास्टर के रूप में एक सफल करियर बना रही हैं. ज्योति टेलीविजन का भी एक लोकप्रिय चेहरा हैं.  राजनीति से लेकर क्रिकेट तक उन्होंने सटीक भविष्यवाणी की है. इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय समाचार चैनलों और कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रकाशकों पर ज्योतिष शो में भी अमूल्य योगदान दिया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

23 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

35 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

43 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

52 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

54 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

1 hour ago