देश

Ram Mandir Ayodhya: रामलला के गर्भगृह की सफाई के लिए भेंट की गई चांदी की झाड़ू, इसे बनाने में 11 दिन लगे, जानें कितना है वजन

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद भी लगातार राम भक्तों द्वारा अपने श्रीराम को उपहार भेंट करने का दौर जारी है. इसी क्रम में एक श्रद्धालु ने राम मंदिर को चांदी की झाड़ू दान की है और अनुरोध किया है कि, इससे रामलला के गर्भ गृह की सफाई की जाए. बता दें कि जबसे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है, उसके बाद से ही यानी 23 जनवरी से ही लाखों भक्त रोज रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. तो दूसरी ओर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले से देश भर के राम भक्तों द्वारा अपने बालक राम के लिए भेंटें भेजी जा रही हैं, जिसका क्रम अनवरत जारी है. इन सबके बीच पूरी अयोध्या नगरी श्रीराम के जयकारे से गूंज रही है.

5000 करोड़ से अधिक मिला दान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ‘अखिल भारतीय मांग समाज’ की ओर से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक चांदी की झाड़ू दान की गई है. इस चांदी की झाड़ू का वजन 1.751 किलोग्राम है और इसका उपयोग गर्भ गृह की सफाई के लिए दान किया गया है. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अखिल भारतीय मांग समाज के मधुकर राव देवहरे ने कहा, ”दुनिया ने 22 जनवरी को दिवाली मनाई. चूंकि दिवाली पर झाड़ू को देवी लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है, इसलिए अखिल भारतीय मांग समाज ने श्री राम को चांदी की झाड़ू भेंट की.” इसी के साथ ही उन्होंने आगे जानकारी दी कि, ”चांदी की झाड़ू को बनाने में 11 दिन लगे हैं. शीर्ष पर देवी लक्ष्मी को बैठाकर और उसके चारों ओर सुंदर नक्काशी के साथ, झाड़ू में 108 चांदी की छड़ें लगाई गई हैं. उन्होंने बताया कि, इसका वजन 1.751 किलोग्राम है. इसी के साथ मधुकर ने कहा कि, हमने अनुरोध किया है कि झाड़ू को गर्भ गृह में रखा जाए और उसे साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाए. हम मध्य प्रदेश के बैतूल से आए हैं.’ वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम मंदिर ट्रस्ट को अब तक दुनियाभर से 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के दान मिल चुका है.

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: ASI सर्वे रिपोर्ट में मंदिर की पुष्टि होने के बाद VHP की 2 मांगें, कल हिंदू पक्ष उठाएगा यह बड़ा कदम!

अब अयोध्या का है बिल्कुल अलग नजारा

बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन के बाद से ही अयोध्या में एक अलग नजारा दिखाई दे रहा है. पूरी अयोध्या राम मय नजर आ रही है. जहां लोग रामलला के आराम से दर्शन कर रहे हैं तो वहीं सरयू तट पर भी बड़ी संख्या में भक्त भजन और गीत में रमे नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों की गई थी. इसी के बाद यानी 23 जनवरी को राम मंदिर का पट भक्तों के लिए खोल दिया गया था. तो वहीं पट खुलते ही दूसरे दिन से अपने रामलला की एक छवि देखने के लिए भक्तों की लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी. तभी से लगातार पूरे देश भर से भक्त लगातार रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

5 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

7 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

24 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

36 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago