खेल

Ind vs Eng: जो रूट ने WTC में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रन के इस आंकड़े तक पहुचने वाले बने पहले बल्लेबाज

Ind vs Eng 1st Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में इस टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट कुछ खास प्रभाव नहीं दिखा पाए. वह 29 रनों की छोटी पारी खेलकर आउट हुए, लेकिन इस छोटी पारी के दम पर वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

जो रूट ने रचा इतिहास

जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 4000 रन का आंकड़ा छुआ है. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में जो रूट ने 29 रनों की पारी खेली और इसी के साथ यह उपलब्धि अपने नाम कर ली. स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रूट को अपना शिकार बनाया. जडेजा ने जसप्रीत बुमराह के हाथों उन्हें कैच आउट करवा दिया.

रूट ने तोड़ा लाबुशेन का रिकॉर्ड

जो रूट ने 29 रनों की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. क्योंकि जो रूट अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं. रूट के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 4016 रन हो गए हैं. जबकि, दूसरे नंबर पर मौजूद मार्नस लाबूशेन 3797 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं उनके नाम 3338 रन दर्ज है. चौथे नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हैं. जो रूट अब तक 136 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 11,445 रन दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने 61 विकेट भी चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का सर्वाधिक स्कोर 254 रनों की पारी रही है.

ये भी पढ़ें-

ICC Awards: विराट कोहली का ODI में दबदबा… रिकॉर्ड चौथी बार जीता आईसीसी का ये अवॉर्ड, पैट कमिंस को मिला सबसे बड़ा सम्मान

Ind vs Eng 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड 246 पर ऑलआउट, भारत ने रोहित का विकेट खोकर बनाए 119 रन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

निठारी हत्याकांड: D-5 बंगले का नौकर, फिर सुप्रीम कोर्ट से बरी; जानिए कैसे गुमनामी में हुई सुरेंद्र कोली की मौत

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध हालत में मौत. 2014 में…

3 hours ago

‘BTech की डिग्री, सिर पर कर्ज और 3 साल की बेटी’ मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती के दौरान युवा की मौत

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की 4800 मीटर दौड़ के दौरान BTech पास अभ्यर्थी की मौत.…

3 hours ago

19 सितंबर को मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी 2026 में 19 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी. मध्याह्न पूजा…

3 hours ago