खेल

Asian Games: चीन ने फिर चली चाल, अरुणाचल के 3 खिलाड़ियों को नहीं दिया वीजा, भारत ने उठाया ये कदम

Asian Games 2023: चीन में एशियन गेम्स की शुरुआत हो चुकी है. इस बीच चीन ने एक बार फिर भारत को आंख दिखाने की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसको मुंह तोड़ जवाब दिया है. दरअसल एशियन गेम्स में चीन ने अरुणाचल के 3 खिलाड़ियों को वीजा देने से मना कर दिया था. इस पर भारत ने कड़ा रूख अख्तियार हुए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपना बीजिंग का दौरा रद्द कर दिया है. भारत ने कहा कि चीन की यह हरकत खेल की भावना और उसके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों का उल्लंघन करता है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि चीन के भेदभावपूर्ण बर्ताव के खिलाफ भारत के विरोध के तौर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेलों के लिए चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है.

खेल मंत्री ने चीन की यात्रा की रद्द

भारत ने चीन के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि यह कृत्य खेल की भावना और नियमों का उल्लंघन करता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि चीन के भेदभावपूर्ण बर्ताव के खिलाफ भारत के विरोध के तौर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेलों के लिए चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है.

यह भी पढ़ें-  Asian Games में मिली पहली जीत, आखिरी क्षणों में भारत ने बांग्लादेश को हराया, 85वें मिनट में सुनील छेत्री ने दागा गोल

भारत के पास उचित कदम उठाने का अधिकार

बागची ने कहा कि भारत के पास अपने हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार है. उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार को पता चला है कि चीनी प्राधिकारियों ने लक्षित और सोची-समझी योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश राज्य के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को आधिकारिक मान्यता और चीन के हांगझोउ में 19वें एशियाई खेलों में प्रवेश न देकर उनसे भेदभाव किया है.’’ उन्होंने आगे कहा कि हमारे दीर्घकालीन और निरंतर रुख के अनुसार, भारत निवास स्थान या जातीयता के आधार पर भारतीय नागरिकों से भेदभावपूर्ण बर्ताव को दृढ़ता से अस्वीकार करता है.

अरुणाचल प्रदेश, भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत के कुछ खिलाड़ियों को जानबूझकर और चुनिंदा तरीके से रोकने के चीन के कदम के खिलाफ नयी दिल्ली और बीजिंग में कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

5 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

6 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

22 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

51 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

59 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago