Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs AFG 2nd T20I: भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

India vs Afghanistan

भारत बनाम अफगानिस्तान

IND vs AFG 2nd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में भारत ने 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल (68) और शिवम दुबे ने नाबाद 63 रनों की पारी खेली. अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital