Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India vs Afghanistan 3rd T20I: रोमांचक मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को हराया, सीरीज में 3-0 से जमाया कब्जा

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. सुपर ओवर में पहुंचे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को हरा दिया.

India vs Afghanistan

भारत बनाम अफगानिस्तान

India vs Afghanistan 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए 3 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. दोनों टीमों के बीच पहला सुपर ओवर टाई रहा. इसके बाद दूसरा ओवर हुआ. जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानिस्तान टीम 1 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए. इसी के साथ मैच भी हाथ से निकल गया. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 212 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बनाकर मुकाबले में बराबरी कर ली थी. रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं शिवम दुबे प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital