खेल

IND vs AUS: टीम इंडिया का अभेद किला, 36 साल का रिकॉर्ड, क्या तोड़ पाएगी कंगारू टीम?

India vs Australia, 2nd Test: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार सुबह 9: 30 बजे से सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जाएगा. एकतरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर लाने पर होगी. तो वहीं दूसरी तरफ रोहित ब्रिगेड एक तीर से कई निशाने लगाने की तैयारी में है. यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद खास है क्योंकि भारत का किला दिल्ली को भारतीय टीम का अभेद किला कहा जाता है. यहां टीम इंडिया को हराना आसान नहीं है क्योंकि इस मैदान पर पिछले 36 साल से भारतीय टीम नहीं हारी है. यह मुकाबला भारतीय बैटिंग की बैक बोन कहे जाने वाले वाले चेतेश्वर पुजारा के लिए भी खास होगा, क्योंकि इस मैदान पर पुजारा अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलेंगे.

देखिए पॉसिबल प्लेइंग-11

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल/केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

AUS: पैट कमिंस (C), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और टॉड मर्फी

3 पॉइंट्स में जानिए दिल्ली टेस्ट में क्या दांव पर होगा?

-एक जीत और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल पक्का- दिल्ली को टीम इंडिया का अभेद किला कहा जाता है. टीम इंडिया इस मैदान पर पिछले 36 साल से नहीं हारी है. यदि पैट कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां भारत को हरा देती है तो कंगारू टीम भारत के इस अभेद्य किले को भेद लेगी. लेकिन टीम इंडिया ने जीत दर्ज की तो अपने रिकॉर्ड को कायम रखेगी.

ये भी पढ़ें: IND VS AUS 2nd Test: भारतीय बैटिंग की बैक बोन है ये बल्लेबाज, दिल्ली में 100वां टेस्ट खेल इतिहास रचेंगे Cheteshwar Pujara

–WTC का फाइनल तय! अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से यह मुकाबला जीत लेती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए लगभग क्वालिफाई कर जाएगी. यदि भारत हार जाता है तो उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए अगले दोनों मैच जीतने ही होंगे.

–क्या पूरा होगा नंबर-1 का सपना: दिल्ली जीतना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा मुकाम हो सकता है. क्योंकि यहां टेस्ट जीतते ही भारतीय क्रिकेट टीम तीनों फॉर्मेट में वर्ल्ड नंबर-1 टीम बन जाएगी. हालांकि, भारतीय टीम बुधवार को 6 घंटे के लिए वर्ल्ड नंबर-1 बनी थी, लेकिन वह ICC वेबसाइट पर गलती से हुआ जिसे बाद में सुधार लिया गया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago