Categories: देश

Haryana: गौ तस्करी के आरोप में दो लोगों को गाड़ी में जिंदा जलाया, राजस्थान से किया था किडनैप, ओवैसी बोले- गौ रक्षक हैं मुजरिम

Bhiwani Case: हरियाणा के भिवानी से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां बोलेरो गांड़ी के अंदर दो लोगों को जिंदा जलाकर मार दिया है. गांव वालों ने एक जल हुई गाड़ी के अंदर दो कंकालों को देखा था जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची. जली हुई बोलेरो गाड़ी की नंबर प्लेट भी नहीं मिली है. इसके बाद फोरेंसिक सबूत जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाया गया. इसी बीच पुलिस के पास मृतकों का चचेरा भाई इस्माइल पहुंचा और उसने घटना की जानकारी दी. तब पुलिस को मामले का पता चला और हत्या का केस दर्ज किया गया.

यह खौफनाक घटना भिवानी के बारवास गांव की है. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि राजस्थान के भरतपुर के गोपालगढ़ से इन दोनों का अपहरण हुआ था. परिजनों ने बताया कि 15 फरवरी को उन्होंने अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था. परिजनों के मुताबिक, किडनैपर्स ने पहले दोनों की पिटाई की उसके बाद उन्हें गाड़ी में जिंदा जला दिया गया.

अज्ञात 7 से 8 लोगों ने की मार-पीट

मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवक भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले जुनैद और नासिर हैं. ये दोनों भाई जुनैद और निसार अपनी बोलेरो गाड़ी से अपने किसी काम से बाहर गए थे. तभी उनका अपहरण कर लिया गया. मृतक भाई ने आगे बताया कि यहां से निकलने के बाद वह चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रूके थे. तभी उन्हें एक अजनबी ने बताया कि अज्ञात 7 से 8 लोगों ने उन्हें जमकर पीटा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मारपीट करने वाले लोग जुनैद और निसार को उनकी ही बोलेरो गाड़ी में ले गए.

यह भी पढ़ें-   Ramcharitmanas: रामचरितमानस की एक और चौपाई को लेकर विवाद, कुम्हार समाज ने उठाई ये मांग, सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

गौ-तस्कर होने पर की गई हत्या!

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है इन दोनों को गौ-तस्करी के आरोप में मारा-पिटा गया और फिर उन्हें जला दिया गया. जानकारी के मुताबिक मौके पर मिले लोगों से आरोपियों के नाम पूछने पर बताया कि वे कथिततौर पर बजरंग दल के लोग हैं. मामले में पुलिस ने अनिल निमूलथान, श्रीकांत निमरोडा, लोकेश, रिंकू सैनी, मोनू के खिलाफ केस दर्ज किया है.

असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान सरकार पर साधा निशाना

वहीं इस पूरे मामले पर एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने राजस्थान सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “दो दिन पहले जुनैद और नसीर को राजस्थान के घात्मिका से अगवा कर लिया गया था. आज उनकी जलाई हुई लाशें मिलीं हैं. अशोक गहलोत की पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की और अभी तक मुजरिमों को गिरफ़्तार नहीं किया. मुजरिम जाने-माने गौ रक्षक हैं. जुनैद, नसीर के परिवारों के साथ इंसाफ़ होना चाहिए.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

3 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

19 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

23 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

25 minutes ago