खेल

IND vs AUS, 3rd Test Day 1: ताश के पत्तों की तरह ढहा टॉप ऑर्डर, टीम इंडिया इंदौर में 109 रन पर ढेर

IND vs AUS, 3rd Test Day 1: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम का दबदबा दिख रहा है. इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहला दिन अब तक ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है. भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई अटैक के आगे भारतीय बल्लेबाज लाचार नजर आए. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 109 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमन ने 5 विकेट चटकाए, जबकि नाथन लायन को 3 सफलताएं मिलीं. बेशक टॉड मर्फी को 1 विकेट ही मिला लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए ये विकेट सबसे बड़ा था क्योंकि मर्फी ने एक बार फिर सेट होने के बाद विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

फिर फ्लॉप रहा भारत का टॉप ऑर्डर

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बेशक भारतीय टीम आगे चल रही है. लेकिन बार-बार टॉप ऑर्डर का फ्लॉप होना भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. नागपुर और दिल्ली के बाद इंदौर में भी भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया. विकेट कगिरने की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा से हुई और उसके बाद लगातार टीम ने विकेट गंवाया. बतौर ओपनर केएल राहुल की जगह टीम में शुभमन गिल को मौका मिला लेकिन वो भी महज 21 रन बना सके.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में गरजा बुलडोजर, PDA की बड़ी कार्रवाई, भगोड़े अपराधियों के मकानों का ध्वस्तिकरण शुरू

इसके बाद चेतेश्वर पुजारा 1 रन, रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर आउट हुए. हैरान करने वाली बात तो ये रही कि श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. एक पल ऐसा लगा की विराट कोहली टीम को मुश्किलों से निकाल लेंगे मगर वो भी 22 रन ही जोड़ सके.

तीसरे टेस्ट में मुश्किल में भारत

इंदौर की पिच ने बल्लेबजों को शुरू के आधे घंटे में ही बहुत परेशान किया है, जिसके कारण बल्लेबाजों को स्पिनर्स की गेंद संभालना बेहद मुश्किल हो रहा है. वहीं स्टीव स्मिथ की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम का मनोबल जरूर ऊंचा है. तीसरे टेस्ट मैच में स्टार्क भी खेल रहे हैं जबकि कैमरन ग्रीन को भी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से प्लेइंग 11 में जगह मिली है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

16 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

44 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

53 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago