Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ऐसा क्या हुआ कि इंडिया-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज का आखिरी मैच अचानक रोकना पड़ा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा था तभी अंपायर्स ने अचानक मैच को रोक दिया.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन के मशहूर गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा था लेकिन मैच के दौरान एक चौंकाने वाली घटना हुई जिसने खिलाड़ियों और फैंस दोनों को हैरान कर दिया. दरअसल, 4.5 ओवर के खेल के बाद ही अंपायर्स ने मैच रोकने का फैसला लिया और सभी खिलाड़ियों को तुरंत ड्रेसिंग रूम में भेज दिया गया.

क्यों रोका गया मैच?

अंपायर शॉन क्रेग ने मैदान पर नजर दौड़ाई और देखा कि आसमान में बिजली की चमक दिखाई देने लगी है. मौसम विभाग की रिपोर्ट ने भी चेतावनी दी थी कि भारी बारिश और तूफानी बादल स्टेडियम की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. रडार पर गहरे लाल निशान दिख रहे थे, जिससे साफ था कि मौसम बिगड़ने वाला है. इसी वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैच रोक दिया गया.

फैंस की सुरक्षा

खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टेडियम में मौजूद फैंस की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया. निचले हिस्सों को तुरंत खाली कराया गया और दर्शकों को ऊपरी छतों की ओर जाने के लिए कहा गया. ब्रिस्बेन में अक्सर मौसम अचानक करवट लेता है और ऑस्ट्रेलिया में कई बार ऐसे हालात में खेल रोकना पड़ा है.

भारत की धमाकेदार शुरुआत

मैच रुकने से पहले टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी. ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 4.5 ओवर में 52 रन जोड़ दिए. गिल ने 16 गेंदों पर 29 रन बनाए जबकि अभिषेक ने 13 गेंदों पर 23 रन ठोके. इस दौरान अभिषेक को दो जीवनदान भी मिले.

ये भी पढ़ें-सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया! निर्णायक T20 में रिंकू सिंह की वापसी, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को दी पहले बल्लेबाजी

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह

ऑस्ट्रेलिया- मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), जॉश इंग्लिस, टिम डेविड, जॉश फिलिप्स, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम जंपा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital