Urdu Conclave 2026

IND vs ENG LIVE: टेस्ट सीरीज की जोरदार शुरुआत, कप्तान गिल और जायसवाल ने जड़ा शानदार शतक

IND vs ENG LIVE: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की लीड्स में जोरदार शुरुआत, नए कप्तान शुभमन गिल ने पहले ही मैच में ठोका शतक. यशस्वी जायसवाल ने खेली 101 रनों की पारी, भारत मजबूत स्थिति में…

IND vs ENG LIVE Score

IND vs ENG LIVE:  भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत लीड्स में हो चुकी है. इस बार भारतीय टीम एक नए जोश और नए कप्तान शुभमन गिल के साथ उतरी है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और मजबूत शुरुआत की.

शुभमन गिल कप्तान पहला टेस्ट शतक

नए कप्तान शुभमन गिल ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 140 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन पूरे किए. गिल की यह पारी न सिर्फ टीम के लिए अहम रही, बल्कि बतौर कप्तान उनका आत्मविश्वास भी साफ नजर आया.

72 ओवर खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं. गिल 100 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 रन पर खेल रहे हैं. दोनों के बीच अच्छी साझेदारी देखी जा रही है और टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ रहा है.

जायसवाल की शानदार पारी पर लगा ब्रेक

इससे पहले युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वे ज्यादा देर टिक नहीं पाए और बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए. जायसवाल की पारी ने टीम को मजबूत आधार दिया, जिस पर अब गिल और पंत आगे बढ़ा रहे हैं.

63 ओवर तक भारत 253 रन बना चुका था, तब गिल 82 और पंत 12 रन पर थे. दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य और आक्रामकता का अच्छा संतुलन दिखाते हुए इंग्लिश गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया. इस मैच में शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का खेल अब तक प्रभावशाली रहा है. पिछले दौरे की हार को पीछे छोड़ते हुए भारत ने इस टेस्ट की शुरुआत आक्रामक अंदाज़ में की है और उम्मीद की जा रही है कि यह लय आगे भी बरकरार रहेगी.

ये भी पढ़ें: India-England Test Series: शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ाई भारतीय टीम, लंच से ठीक पहले गंवाए दो बड़े विकेट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read