खेल

IND vs NZ: पोंटिंग-सहवाग का रिकॉर्ड निशाने पर, फॉर्म में लौटे Virat Kohli मचाएंगे धमाल

Virat Kohli India vs New Zealand: श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में 2 शतक लगाने और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के बाद विराट कोहली नए साल की शानदार शुरुआत करने के बाद एक और रिकॉर्ड तोड़ने वाली सीरीज पर नजर गड़ाए हुए हैं. भारत जब न्यूजीलैंड से भिड़ेगा तो सभी की निगाहें कोहली पर होंगी. कोहली ने अपनी पिछली 4 वनडे पारियों में 3 शतक लगाए हैं, जिससे उनके शतकों की संख्या 46 हो गई है. पूर्व कप्तान ने खेल के 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत में अपना 21वां शतक लगाकर घर में सबसे अधिक वनडे शतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.

पोंटिंग-सहवाग का रिकॉर्ड निशाने पर

दरअसल, कोहली ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 वनडे मैचों में 5 शतक जमाए हैं. इसके साथ ही वह कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के इसके साथ ही वह कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सचिन और पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है. इन दोनों ने भी 5-5 शतक लगाए. और, अब वनडे क्रिकेट में ब्लैककैप्स के खिलाफ सर्वाधिक शतकों के रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विरोट को 2 और शतकों की आवश्यकता है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक

-रिकी पोंटिंग (AUS) – 51 वनडे मैचों में 6 शतक
-वीरेंद्र सहवाग (IND) – 23 वनडे मैचों में 6 शतक
-सनथ जयसूर्या (IND) –  47 वनडे मैचों में 5 शतक
-विराट कोहली (IND) –  26 वनडे मैचों में 5 शतक
-सचिन तेंदुलकर (IND) –  42 वनडे मैचों में 5 शतक

आपको बता दें, न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली के 5 शतकों में से 4 घर पर बने हैं – 2010 में गुवाहाटी में,  2014 में नेपियर में 123, 2 016 में मोहाली में नाबाद 154,  2017 में वानखेड़े में 121,  2017 में कानपुर में 113. कोहली वनडे टीम के एक प्रमुख सदस्य होंगे जिसमें रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल भी शामिल हैं. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए केन विलियमसन और टिम साउदी के बिना होगा. टॉम लैथम एकदिवसीय श्रृंखला में मेहमान टीम का नेतृत्व करेंगे. ODI श्रृंखला के बाद, दोनों पक्ष 3 मैचों की T20I श्रृंखला में मिलेंगे. T20I में भारत का नेतृत्व हार्दिक पांड्या करेंगे.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

– भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे मैच; 18 जनवरी (हैदराबाद) – दोपहर 1.30 बजे
– भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे मैच; 21 जनवरी (रायपुर) – दोपहर – 1.30 बजे
-भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे मैच; 24 जनवरी (इंदौर) – दोपहर – 1.30 बजे

वनडे सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएस भरत, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

31 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

41 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

3 hours ago