चुनाव

Lok Sabha Election 2024: BJP ने दिल्ली के लिए जारी की अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, कांग्रेस से आए लवली भी करेंगे भाजपा की रैलियां

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पीएम मोदी लेकर अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव तक के नाम शामिल हैं. यहां तक कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आए अरविंदर सिंह लवली को भी भाजपा ने अपना प्रचारक बनाया है. देखिए पूरी लिस्ट —

ये हैं भाजपा के स्टार प्रचारक

भाजपा के स्टार प्रचारकों में सबसे उूपर पीएम मोदी का नाम है. उनके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का नाम रखा गया है. लिस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा पीयूष गोयल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरदीप सिंह पूरी, स्मृति ईरानी, अर्जुन राम मेघवाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा का भी नाम इस लिस्ट में है.

सत्ताधारी दल ने अपने स्टार प्रचारकों में महाराष्ट्र से देवेंद्र फडणवीस, प्रेम चंद बैरवा, दीया कुमारी, सम्राट चौधरी, अरुण सिंह, तरुण चुघ, दुष्यंत कुमार गौतम, ओम प्रकाश धनकर, अलका गुर्जर, मनजिंदर सिंह सिरसा, अनिल बलूनी, विरेंदर सचदेवा, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, के. अन्नामलाई, मुख्तार अब्बास नकवी, डॉ. हर्ष वर्धन, मीनाक्षा लेखी, विजय गोयल, परवेश वर्मा, रमेश बिधूरी, गौतम गंभीर, विजेंदर गुप्ता, सतीश उपाध्याय और दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल होने वाले अरविंदर सिंह लवली का नाम भी शामिल किया है. अरविंदर सिंह लवली पहले दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर थे. हाल ही में उन्होंने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. वह दो दिन पहले ही शनिवार को भाजपा में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़िए: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में PM मोदी भी अहमदाबाद के इस स्कूल में डालेंगे वोट, गुजरात की इन सीटों पर होगा कल मतदान

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

15 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

22 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

23 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

30 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

48 minutes ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

52 minutes ago