Bharat Express DD Free Dish

India Vs SA ODI: टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी टीम इंडिया…नहीं खेल रहे टेंबा बावुमा, Rohit-Kohli पर निगाहें

India Vs SA ODI: साउथ अफ्रीका ने रविवार (30 नवंबर) को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है.

India Vs SA ODI

India Vs SA ODI: साउथ अफ्रीका ने रविवार (30 नवंबर) को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ उतरी है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 4 सीमर्स और एक स्पिनर को इस मुकाबले के लिए चुना है. केशव महाराज और टेंबा बावुमा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. बावुमा के स्थान पर एडेन मार्करम साउथ अफ्रीकी टीम की कमान संभाल रहे हैं.

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मुकाबलों की वनडे सीरीज 0-2 से गंवाई थी. ऐसे में टीम इंडिया वनडे सीरीज को जीतकर हिसाब बराबर करना चाहेगी. चोटिल शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं. इस टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी भी हुई है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी में टीम इंडिया इस मैच में मजबूत आत्मविश्वास के साथ उतरी है. हालांकि, ऋषभ पंत को इस मुकाबले से आराम दिया गया है. रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है.

जीत के मामले में आगे रही है साउथ अफ्रीका

इस मैदान पर विशाल स्कोर बनाना मुश्किल है. यहां वनडे इतिहास में सिर्फ एक ही पारी में 300 रन का आंकड़ा छुआ गया है. इस पिच पर 270 रन के टारगेट का पीछा करना भी आसान नहीं रहा है. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच अपने नाम किए हैं. टॉस जीतने वाली टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 94 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. साउथ अफ्रीकी टीम ने इस दौरान 51 मैच जीते, जबकि 40 मैच टीम इंडिया के नाम रहे.

दोनों टीमें इस प्रकार है

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (Rohit Sharma), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली (Virat Kohli), ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन.


ये भी पढ़ें: “कोचिंग छोड़ दो…”, टेस्ट में मिली करारी हार के बाद Gautam Gambhir पर भड़के फैंस, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read