खेल

IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 212 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन और केएल राहुल ने खेली अर्धशतकीय पारी

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला गया. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.2 ओवर में 211 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 212 रनों का टारगेट दिया. साई सुदर्शन और कप्तान केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली. रिंकू सिंह ने इस मुकाबले में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया.

भारत ने बनाए 211 रन

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन ओपनिंग करने आए लेकिन टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ (4 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने आए. दोनों बल्लेबाज ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया. 46 रन के स्कोर पर तिलक वर्मा (10 रन) कैच आउट हो गए. दो झटका लगने के बाद कप्तान केएल राहुल क्रीज पर आए और साई सुदर्शन के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 गेंदों में 68 रनों की शानदार साझेदारी हुई.

भारतीय पारी के 27वें ओवर में साई सुदर्शन (62 रन) बनाकर आउट हुए. सुदर्शन ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. उनके जाने के बाद संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए और 23 गेंदों में 12 रन बनाकर बोल्ड हो गए. 36वें ओवर में केएल राहुल भी 56 रन बनाकर आउट हो गए. डेब्यू मैच में रिंकू सिंह ने 17 रन बनाए. अक्षर पटेल ने 7 रन बनाए. इसके अलावा कुलदीप यादव (1 रन), अर्शदीप सिंह (18 रन), आवेश खान (9 रन), मुकेश कुमार ने 4 रनों का योगदान दिया. इस तरह से पूरी टीम 46.2 ओवर में 211 रनों पर ऑलआउट हो गई.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी, रिंकू सिंह ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू

साउथ अफ्रीका की ओर से नंद्रे बर्गर ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके. केशव महराज और ब्यूरन हेंड्रिक्स ने दो-दो विकेट चटकाए. कप्तान एडेन मारक्रम और लिजाद विलियम्स को एक-एक सफलता मिली.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

8 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

13 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

28 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

33 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

45 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

46 minutes ago