खेल

IND vs SL: टी20 में हार्दिक को कमान, मुकेश कुमार को मिला चांस, राहुल का डिमोशन, नए साल में नए रंग में दिखेगी टीम इंडिया

India vs Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के साथ अपने 2023 सत्र की शुरुआत करेगी. टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेलेगी. रोहित शर्मा खेल के 50 ओवर के प्रारूप में टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि हार्दिक पांड्या T20I टीम की कप्तानी करेंगे. उतार-चढ़ाव भरे साल 2022 के बाद अब भारतीय टीम नए साल में नए जोश के साथ मैदान में उतरने की तैयारी है. टीम मैनेजमेंट 2023 में एक नई शुरुआत करने और लगातार मजबूत प्रदर्शन जारी रखने का लक्ष्य रखेगी. 2023 में, भारत वनडे वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण की मेजबानी करेगा.

नए साल में नए रंग में दिखेगी टीम इंडिया

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया नए साल में नए रंग में दिखेगी. टीम में इस बार कई बड़े बदलाव हुए हैं. इस ऐलान के बाद दो सबसे बड़ी बातें सामने आई. पहला केएल राहुल की जगह टी-20 में सूर्यकुमार यादव को उप-कप्तान बनाया गया है. वहीं वनडे में हार्दिक पंड्या उप-कप्तान होंगे. साथ ही मिनी ऑक्शन के बाद से चर्चा में बने हुए मुकेश कुमार को भी टीम इंडिया में डेब्यू का चांस मिला है. हैरान करने वाली बात ये है कि ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं दी गई है. ऐसे में एक बार फिर उनके सीमित ओवरों के करियर पर सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Test cricket: टीम इंडिया के इन 3 बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन रहा साल 2022, जानिए आंकड़े

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान

-श्रीलंका के खिलाफ टी-20 टीम

हार्दिक पांड्या (C), सूर्यकुमार यादव (VC), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), ईशान किशन (wk), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।

-श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम

रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), ईशान किशन (WK), हार्दिक पांड्या (VC), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज, अक्षर पटेल, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह

-यहां देखें पूरा शेड्यूल

T20I
-3 जनवरी – पहला टी20 इंटरनेशनल, मुंबई
-5 जनवरी – दूसरा टी20 इंटरनेशनल, पुणे
-7 जनवरी – तीसरा टी20, राजकोट

वनडे सीरीज
-10 जनवरी – पहला वनडे, गुवाहाटी
-12 जनवरी – दूसरा वनडे, कोलकाता
-15 जनवरी – तीसरा वनडे, तिरुवनंतपुरम

तीनों टी20 मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे. जबकि  ODI दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे. मैचों का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर होगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ईरान पर कभी भी बरस सकते हैं अमेरिकी बम! ट्रंप बोले- कल ही हो सकता है हमला

US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…

4 minutes ago

जापान के बोनिन द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…

7 minutes ago

त्योहारी सीजन का बड़ा गिफ्ट: फ्रेशर्स के लिए हायरिंग 75% बढ़ी, चेक करें डिटेल्स

Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…

15 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लव गिल की क्लास, प्रोमो ने मचाया तहलका

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…

36 minutes ago

यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश

Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…

45 minutes ago