Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इंग्लैंड की सरजमीं पर भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास

साउथैम्प्टन (Southampton) में खेले गए पहले वनडे मैच को भारतीय महिला टीम (Indian Women’s Team) ने चार विकेट से जीत लिया है.

साउथैम्प्टन (Southampton) में खेले गए पहले वनडे मैच को भारतीय महिला टीम (Indian Women’s Team) ने चार विकेट से जीत लिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड (England) को उन्हीं की धरती पर हराकर एक बहुत बड़ा इतिहास रच दिया है. सबसे बड़ा सफल रन चेज इंग्लैंड की टीम ने भारतीय महिला टीम को जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य दिया था. जिसे भारतीय टीम की होनहार खिलाड़ियों ने 48.2 ओवर में ही मैच जीत लिया.

कितने रनों का लक्ष्य था ?

भारतीय टीम के सामने 259 रन एक बड़ा लक्ष्य था, यह वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे बड़ा लक्ष्य था, जिसे भारतीय महिला टीम ने चेज कर लिया है.

भारतीय टीम के नाम एक और रिकॉर्ड

2021 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में भारतीय महिला टीम के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड है. यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है. यह मुकाबला 2021 में ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था.

साउथैम्प्टन में क्या हुआ ?

साउथैम्प्टन में अंग्रेज महिला टीम ने टॉस जीता था, जिसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी करना सही समझा. टीम ने 258 रन की पारी खेली थी. इस पारी में उनके 6 विकेट गिर गए थे. 20 रनों तक सलामी बल्लेबाजों का विकेट गिर चुका था. उसके बाद एमा लैंब ने कप्तान नैट साइवर-ब्रंट के साथ मिलकर 71 रनों की साझेदारी की. लैंब ने 50 गेंदें खेलकर सिर्फ 39 रन ही बनाए. इसके बाद ब्रंट ने 52 गेंदें खेलकर 41 रन बनाए. 97 रन तक जाते-जाते इन दोनों बल्लेबाजों ने भी अपना विकेट गंवा दिया. फिर सोफिया डंकले ने एलिस डेविडसन के साथ मिलकर 106 रनों की साझेदारी की. डंकले भी 83 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके अलावा रिचर्ड्स ने 53 गेंदों की पारी खेली. जबकि सोफी एक्लेस्टोन 23 रन ही बना पाईं.

भारतीय बॉलर को सफलता

भारतीय टीम की तरफ से स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने 2-2 विकेट झटके. इसके अलावा अमनजोत कौर और श्रीकर नायर को भी एक-एक विकेट मिली. भारतीय महिला टीम ने इसके जवाब में 48.2 ओवर में ही मैच जीत लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital