खेल

IPL 2023: जहीर खान का बड़ा बयान, बोले- ‘हार्दिक आदर्श इम्पैक्ट खिलाड़ी हैं’

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज होने वाला है. इस साल टूर्नामेंट में कई बदलाव दिखेंगे तो वहीं कुछ नए नियम भी फैंस का रोमांच बढ़ाने वाले हैं. सबसे खास है ‘इंपैक्ट प्लेयर’ नियम. इस बीच नए सीजन के आगाज से पहले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टूर्नामेंट के शुरू होने से ही पहले एक ऐसे खिलाड़ी का नाम लिया है जो इस रोल के लिए सबसे बड़ा खिलाड़ी साबित हो सकता है.

जहीर खान का बड़ा बयान

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने हार्दिक पंड्या की आलराउंड क्षमता की तारीफ करते हुए उन्हें आदर्श इम्पैक्ट खिलाड़ी बताया है. पंड्या 2015 आईपीएल में चमके थे जब उन्होंने मुम्बई इंडियंस की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

मुम्बई के साथ तीन और ट्रॉफियां जीतने के बाद पंड्या ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की और 2022 में पदार्पण सत्र में पहला खिताब दिलाया. गुजरात अपने खिताब बचाओ अभियान की शुरूआत शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से करेगा जिसमें पांड्या की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: MS Dhoni बनेंगे इंपैक्ट प्लेयर, ये खिलाड़ी संभालेगा CSK की कमान!

‘हार्दिक आदर्श इम्पैक्ट खिलाड़ी हैं’

जहीर ने कहा, यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक आदर्श इम्पैक्ट खिलाड़ी हैं. वह पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं. इस फॉर्मेट में ऐसी जगह बल्लेबाजी करना आसान नहीं है जब आपको आखिरी के तीन या चार ओवर मिलते हैं और बड़े स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करनी होती है जबकि आपको 10 से 12 गेंदें खेलने को मिलती हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्स 18 से कहा, यह उनकी विशेषता है. उनकी हाथ की गति अद्भुत है और किसी बल्लेबाज के लिए ऐसी गति होना, बहुत कम खिलाड़ी ऐसा कर पाते हैं. गेंदबाजी करते समय भी वह किसी भी चरण में गेंदबाजी कर सकते हैं जो किसी टीम के लिए महत्वपूर्ण है.

जहीर ने पांड्या की कप्तानी क्षमता की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने आसपास के अनुभवी लोगों से सलाह लेते हैं. उन्होंने हार्दिक के प्रमुख कोच आशीष नेहरा के साथ संबंधों का भी उदाहरण दिया.

उन्होंने कहा, यदि आप पिछले आईपीएल को देंखें तो हार्दिक ने इससे पहले कभी कप्तानी नहीं की थी. यह आशीष नेहरा के लिए फायदे का सौदा रहा क्योंकि जब आप पहले कप्तान नहीं रहे हैं तो आप सबसे ज्यादा सीखने की कोशिश करते हैं. यही कारण है कि नेहरा और पांड्या पिछले सत्र में जोड़ी नंबर वन बनकर उभरे.

अनिल कुंबले ने भी हार्दिक की तारीफ की

पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने हार्दिक को सम्पूर्ण पैकेज खिलाड़ी बताया और कहा कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी के गुण सीखे हैं. कुंबले ने कहा, “वह एमएस धोनी की तरह खेल को अच्छी तरह पढ़ते हैं, वह जिस अंदाज में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हैं और अपने गेंदबाजी संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं.”

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago