खेल

IPL 2023: विराट कोहली ने लाइव मैच में फ्लाइंग किस किया, शर्म से लाल हुईं अनुष्का शर्मा

IPL 2023: रविवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रनों से हरा दिया. मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवर तक राजस्थान ने पूरी टक्कर दी. लेकिन अच्छी फील्डिंग प्रदर्शन और हर्षल पटेल की सटीक गेंदबाजी मैच को जीतने के लिए काफी थी. विराट कोहली अपने बल्ले से योगदान नहीं दे पाए लेकिन मैच के दौरान पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए उनके रोमांटिक इशारे ने कई दिल जीत लिए.

पारी के 14वें ओवर में जब यशस्वी जायसवाल कोहली को आसान कैच थमा बैठे तब किंग का रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है. बता दें, इसी के साथ उनके आईपीएल में 101 कैेच हो गए. स्टार बल्लेबाज ने कैच पूरा किया और स्टैंड में अनुष्का की ओर फ्लाइंग किस देने के बाद वापस मुड़ गए. अनुष्का इस इशारे से शर्मा गई और उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया.

ये भी पढ़ें: KKR vs CSK, IPL 2023: रहाणे की तूफानी पारी, कॉन्वे और शिवम दुबे ने भी जड़ा अर्धशतक, कोलकाता को जीत के लिए 236 का लक्ष्य

शर्म से लाल हुईं अनुष्का शर्मा

जायसवाल का कैच लपकने के बाद कोहली के एक हाथ में गेंद थी और दूसरे से वो अनुष्का को फ्लाइंग किस करते हुए नजर आए. उनके फ्लाइंग किस को देखकर अनुष्का शर्माने लगी.

मैच हाइलाइट्स: आखिरी ओवर में हारा राजस्थान

 टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 189 रन का बड़ा टोटल राजस्थान के सामने रखा. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को जोस बटलर के रूप में एक बड़ा झटका लगा. हालांकि पड्‌डीकल और जायसवाल की पार्टनरशिप के दम पर मैच में कमबैक किया. लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद रॉयल्स की पारी लड़खड़ा गई.

मगर अंतिम ओवरों में ध्रुव जुरैल की तूफानी पारी ने एक बार फिर राजस्थान की उम्मीदें जगाई लेकिन अंत में आरसीबी की 9 रन से जीत हुई. राजस्थान ने आरसीबी के 189 रन के जवाब में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

10 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago