खेल

IPL 2024, RCB Vs GT Match Highlights: चिन्नास्वामी में गरजा कोहली-डु प्लेसिस का बल्ला, RCB ने गुजरात टाइटंस को दी करारी शिकस्त

IPL 2024, RCB Vs GT Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 52वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया. जिसमें गुजरात को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा. शनिवार (4 मई) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने आरसीबी को 148 रनों का टारगेट दिया था. जिसे उसने 13.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. आरसीबी की इस सीजन में यह चौथी जीत है. उसने अब तक 1 मैच खेले हैं. दूसरी ओर गुजरात की भी इस सीजन में खेले गए 11 मैचों में यह सातवीं हार थी. इस जीत के साथ ही बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर आ गई है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब भी कायम हैं.

आरसीबी ने गुजरात को 4 विकेट से हराया

विराट कोहली और आरसीबी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 5.5 ओवरों में 92 रन मारकर आरसीबी की जीत की नींव रख दी. कोहली ने 27 गेंदों पर चार छक्के दो चौके की मदद से 42 रन बनाए. वहीं प्लेसिस ने मात्र 23 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि विराट और फाफ की साझेदारी टूटने के बाद विकेट्स की झड़ी लग गई और 25 रनों के अंदर आरसीबी ने 6 विकेट गंवा दिए. लेकिन दिनेश कार्तिक और स्वप्निल सिंह की जोड़ी ने नाबाद 35 रन मारकर आरसीबी को जीत दिला दी. स्वप्निल 15 रन और दिनेश कार्तिक 21 रन बनाकर नाबाद रहे. गुजरात टीम के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने 4 विकेट लिए.

गुजरात ने दिया था 148 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 19.3 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई. गुजरात टाइटंस के लिए शाहरुख खान से सर्वाधिक 37 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान शाहरुख ने 5 चौके और एक छक्के लगाए. वहीं राहुल तेवतिया (35) और डेविड मिलर (30) ने ठीक ठाक पारी खेली. आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज, यश दयाल और विजयकुमार वैशाक को दो-दो विकेट मिला.

गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटन्स और आरसीबी 5 बार एक दूसरे से भिड़ चुके हैं. जिसमें गुजरात ने दो बार और आरसीबी ने 3 बार जीत हासिल की है. दोनों टीमों ने मौजूदा सीजन (आईपीएल-17) में दो बार आमने सामने हुई हैं. इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 28 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था. जिसमें आरसीबी ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक, यश दयाल.

गुजरात टाइटंस- ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, MI Vs KKR: वानखेड़े स्टेडियम में 12 साल बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने रचा इतिहास, मुंबई प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर!

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: मिथुन राशि वाले किसी को न दें उधार, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…

3 minutes ago

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

9 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

10 hours ago