दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
PM Modi Rally In Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक रैलियां कर रहे हैं. उन्होंने आज सबसे घनी आबादी वाले जिलों में शामिल कानपुर में रोड शो किया. रोड शो के दौरान उन्होंने कई स्थानों पर रुक-रुककर लोगों का अभिवादन किया. उनके साथ सीएम योगी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. अब कल पीएम मोदी दोपहर करीब 2:45 बजे इटावा में जनसभा को संबोधित करेंगे.
भाजपा नेताओं के मुताबिक, 5 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4:45 बजे धौरहरा में जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद शाम करीब 7 बजे पीएम अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. वहां दर्शन करने के बाद वह अयोध्या में रोड शो करेंगे.
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभाओं से होकर गुजरे. उन्होंने गुमटी गुरुद्वारे में माथा टेका. उस दरम्यान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उनके साथ मौजूद रहे. भाजपा नेताओं के मुताबिक, वे लोकसभा चुनाव—2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां तथा रोड शो कर रहे हैं.
यह भी पढ़िए: PM Modi का कानपुर में रोड शो, चुनावी प्रचार करते हुए 7 विधानसभाओं से होकर गुजरे, गुमटी गुरुद्वारे पर टेका माथा
— भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…