Bharat Express DD Free Dish

IPL 2026 ऑक्शन में बड़े नाम अनसोल्ड, इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार, फैंस हैरान

IPL 2026 Auction: IPL 2026 मिनी ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी लेकिन सिर्फ 77 को सफलता मिली. उमेश यादव, स्टीव स्मिथ और जॉनी बेयरस्टो जैसे बड़े नामों को कोई खरीदार नहीं मिला.

IPL 2026 Auction: IPL 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में 16 दिसंबर को खत्म हुआ. कई दिनों से जिस दिन का इंतजार खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी और फैंस कर रहे थे, वो आखिरकार वो खत्म हो गया. इस ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी लेकिन सफलता सिर्फ 77 खिलाड़ियों को ही मिली. कैमरन ग्रीन, मतीषा पतिरणा, लियम लिविंगस्टन और प्रशांत वीर-कार्तिक शर्मा जैसे खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा. वहीं कई दिग्गजों को कोई खरीदार नहीं मिला.

77 स्लॉट भरे

नीलामी में कुल 77 स्लॉट भरे जाने थे और सभी भर भी गए. ऐसे में यह तय था कि ज्यादातर खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगेगी. सबसे ज्यादा चर्चा उन बड़े नामों की रही, जिन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं चुना. इसमें स्टीव स्मिथ, जॉनी बेयरस्टो और भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव जैसे स्टार शामिल रहे.

ये भी पढ़ें-Vansh Kathuria ने रूस में रचा इतिहास, पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीते गोल्ड

उमेश यादव से कॉनवे तक

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव जिन्हें गुजरात टाइटंस ने रिलीज किया था, इस बार किसी टीम ने नहीं खरीदा. उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ था लेकिन IPL में 144 विकेट लेने वाले उमेश का नाम तक ऑक्शन में नहीं आया. इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (2 करोड़ बेस प्राइस) और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो भी अनसोल्ड रहे. चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर डेवन कॉनवे (2 करोड़ बेस प्राइस) को भी किसी ने नहीं चुना.

ये भी पढ़ें-इथियोपिया में पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान, प्रतिष्ठित अवार्ड को पाने वाले दुनिया के पहले राष्ट्राध्यक्ष

इन खिलाड़ियों पर भी नहीं लगी बोली

इनके अलावा कई और बड़े नाम भी खाली हाथ लौटे. इनमें जेक फ्रेजर मैक्गर्क, गस एटकिंसन, वियान मुल्डर, दीपक हुड्डा, रहमानुल्लाह गुरबाज, जेमी स्मिथ, जेराल्ड कोत्जिया, महेश तीक्षणा, माइकल ब्रेसवेल, डैरिल मिचेल, दसुन शनाका, अल्जारी जोसेफ, मयंक अग्रवाल और कुछ अनकैप्ड खिलाड़ी जैसे अभिनव मनोहर, स्वास्तिक चिकारा और विजय शंकर शामिल हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read