इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) की किस्मत चमक रही है. एक रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल 2026 के लिए तीन टीमें उन्हें अपनी स्क्वॉड में शामिल करना चाहती हैं. ये टीमें मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स हैं. तीनों फ्रेंचाइज़ी किसी भी तरह से इशान को पाना चाहती हैं, चाहे ट्रेड हो या फुल कैश डील.
सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं इशान
बता दें कि इशान किशन (Ishan Kishan) आईपीएल 2024 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया. इसके बाद आईपीएल 2025 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा. उन्होंने हैदराबाद के लिए पहले ही मैच में शानदार शतक जड़कर सबको चौंका दिया था.
हालांकि पूरे सीजन में वो सिर्फ एक अर्धशतक और कुल 354 रन ही बना पाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर रहा और औसत 35.40 की रही. ये आंकड़े दिखाते हैं कि इशान किशन एक मैच विनर खिलाड़ी हैं. साथ ही वो विकेटकीपिंग भी करते हैं, जिससे उनकी वैल्यू और बढ़ जाती है.
क्या सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें रिलीज करेगी?
अब सवाल ये है कि क्या सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें (Ishan Kishan) रिलीज करेगी या नहीं. अगर टीम उन्हें छोड़ती है तो तीनों फ्रेंचाइजी उन्हें लेने के लिए तैयार बैठी हैं.
इशान किशन का IPL करियर
इशान किशन (Ishan Kishan) का आईपीएल करियर भी काफी दमदार रहा है. उन्होंने अब तक 119 मैचों में 2998 रन बनाए हैं, जिसमें 17 अर्धशतक और एक शतक शामिल है. खास बात ये है कि 2019 से लगातार हर सीजन में उन्होंने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं.
ईशान किशन का लगातार अच्छा प्रदर्शन और उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स उन्हें एक बेहतरीन खिलाड़ी बनाती हैं. यही वजह है कि टीमें उन्हें अपनी स्क्वॉड में शामिल करने के लिए बेताब हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2026 में वो किस टीम की जर्सी में नजर आते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




