दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
By Shubhra Rai
Javed miandad Ind vs Pak
Javed miandad IND vs PAK: ‘भारत अगर पाकिस्तान नहीं आना चाहता है तो वो भाड़ में जाए’., पहले भी इस तरह के बयान देते हुए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान जावेद मियांदाद ने भारत पर हमला बोला था. अब एक बार फिर मियांदाद ने एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करने के लिए BCCI पर एक नया और तीखा हमला किया है. मियांदाद, जो भारत के पाकिस्तान ना जाने के फैसले की घोर आलोचक रहे हैं, वो एसीसी के हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी देने के बाद भी अपनी बातों से पीछे नहीं हटे.
दरअसल, एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ को मंजूरी दी, जिसके मुताबिक भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा. हालांकि इस प्रस्ताव ने मियांदाद को खुश नहीं किया, और वो एक बार फिर इस बात पर जोर दे रहे हैं कि पाकिस्तान को भारत की यात्रा का बहिष्कार करना चाहिए जब तक कि भारतीय क्रिकेट टीम एक सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करती. उन्होंने कहा, पहले भी ऐसा ही होता था पहले वो आते थे और फिर हम भी भारत जाते थे. अगर मुझे फैसला करना होता तो मैं कभी भी कोई मैच खेलने भारत नहीं जाता, यहां तक कि विश्व कप भी नहीं. हम हमेशा भारत खेलने के लिए तैयार रहते हैं लेकिन वे कभी भी उसी तरह से प्रतिक्रिया नहीं देते हैं.
ये भी पढ़ें: Intercontinental Cup 2023 Final: भारत ने लेबनान को 2-0 से दी मात, 5 साल बाद जीता खिताब
जावेद मियांदाद ने फिर उगली आगा, अपने देश को दी ये नसीहत
जावेद मियांदाद ने एक ऐसा कमेंट किया है, जिसे सुनकर भारतीय फैंस आग-बबूला हो जाएंगे. काफी मुश्किलों के बाद एशिया कप का रास्ता साफ हुआ है. इस बीच जावेद मियांदाद के नए विवादित बयान ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी बहस को और तीखी कर दी है. मियांदाद ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा है कि पाकिस्तान को इस साल होने वाले वर्ल्ड कप सहित अन्य मुकाबलों के लिए तब तक पड़ोसी देश में नहीं जाना चाहिए. जब वो पाकिस्तान नहीं आए.
भारत-पाकिस्तान का ड्रामा केवल एशिया कप तक ही सीमित नहीं है. भारत में होने वाले विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर काफी बवाल मचा था. हालांकि आईसीसी ने अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है, लेकिन ब्लॉकबस्टर भारत-पाकिस्तान मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने की उम्मीद है.
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…