दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
By Shubhra Rai
Virat Kohli
Virat Kohli Net Worth: भारत एक क्रिकेट प्रेमी देश है और खिलाड़ियों को फैंस से जो प्यार यहां मिलता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. न केवल फैन फॉलोइंग बल्कि पैसे और कमाई के मामले में भी यह खेल सबसे आगे है. पिछले कुछ सालों में कई क्रिकेटर एक बड़े सुपरस्टार के रूप में उभरे हैं, लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी भी है जिसकी बात से सबसे अलग है, वह कोई और नहीं है विराट कोहली हैं. मैदान पर हों या सोशल मीडिया पर कोहली की फैन फॉलोइंग हर सीमा के पार है. 25.3 करोड़ फॉलोअर्स के साथ कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय भारतीय चेहरा हैं.
कोहली की नेट वर्थ 1000 करोड़ के पार
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. वह सबसे अमीर भारतीय हस्तियों में से एक बन गए हैं. स्टॉक ग्रो के मुताबिक, कोहली की कुल संपत्ति 1,050 करोड़ रुपए है. इसमें क्रिकेट अनुबंध, ब्रांड समर्थन, ब्रांडों का स्वामित्व और सोशल मीडिया पोस्ट शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली की कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है. कहा जाता है कि कोहली अपने टीम इंडिया अनुबंध से सालाना 7 करोड़ रुपये कमाते हैं और प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये प्राप्त करते हैं. वह टी-20 लीग से सालाना 15 करोड़ रुपए कमाते हैं.
कोहली ने स्टार्टअप्स में निवेश किया है, जिसमें ब्लू ट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज, एमपीएल, स्पोर्ट्स कॉन्वो, डिजिट आदि शामिल हैं. कोहली के ब्रांड एंडोर्समेंट 18 से अधिक हैं जिनमें वीवो, मिंत्रा, ब्लू स्टार, वोलिनी, लक्सर, एचएसबीसी, उबर, एमआरएफ, टिसॉट, सिंथॉल शामिल हैं और उन्हें प्रति विज्ञापन शूट के लिए 7.50 से 10 करोड़ रुपये मिलते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से कोहली को कुल 175 करोड़ रुपये मिलते हैं.
सोशल मीडिया पर कोहली प्रति पोस्ट चार्ज करते हैं. कोहली इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्ट के लिए 8.9 करोड़ और 2.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. उनके पास लक्जरी वियर, एक रेस्तरां और वन8 जैसे ब्रांड भी हैं. उनके पास दो घर हैं, एक मुंबई में जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपये है और दूसरा गुरुग्राम में जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये है. उनके पास 31 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें भी हैं. कोहली एक फुटबॉल क्लब, एक टेनिस टीम और एक रेसलिंग टीम के भी मालिक हैं.
–आईएएनएस
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…