खेल

B’Day Special: भारत को सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाला कैप्टन, ‘हरियाणा हरिकेन’ के नाम से मशहूर है ये खिलाड़ी

Happy Birthday Kapil Dev: 6 जनवरी 1959. ये वो तारीख है जब उस खिलाड़ी का जन्म हुआ, जिसने भारत को वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे पहले चैंपियन बनाया था. जब भी 1983 वर्ल्ड कप की बात होती है तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. टीम इंडिया का वो खास पूर्व कप्तान आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं. जी हां वो कोई और नहीं कपिल देव (Kapil Dev) हैं. जो बल्ले और गेंद दोनों से विरोधी टीम पर कहर बरपाते थे. न जाने कितने ऐसे स्टार क्रिकेटर हैं जिन्होंने कपिल देव को खेलते देखकर क्रिकेटर बनने का सपना देखा. या यूं कह लीजिए की 80’s में कपिल देव भारतीय क्रिकेट के आइकन माने जाते थे. चलिए उनके जन्मिदन के खास दिन पर आज उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं.

जानिए कपिल देव के बारे में कुछ खास बातें- 

बता दें, कपिल देव का जन्म 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था. हरियाणा के इस खिलाड़ी ने 1 अक्टूबर 1978 को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अंतराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और उसके बाद जल्द ही क्रिकेट की दुनिया में वो एक बड़ा नाम बन गए.

कपिल देव ने 1983 में विश्व कप ट्रॉफी जीतने के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया. कपिल देव ने अपनी तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजी कौशल से दुनिया भर को चौंका दिया था. उस समय उन्हें दुनिया के टॉप ऑलराउंडरों में से एक माना जाता था. पूर्व भारतीय कप्तान के शानदार करियर में मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह उतार-चढ़ाव आए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया करेगी सीरीज पर कब्जा! जानें मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और पॉसिबल प्लेइंग-11

कपिल देव ने दिलाई भारत क्रिकेट को नई पहचान

एक समय था जब भारत को क्रिकेट की दुनिया की कमजोर टीमों में गिना जाता था. फिर आया 25 जून 1983 का दिन. इस दिन टीम इंडिया ने वो कर दिखाया जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था. भारत ने कपिल देव की कप्तानी में अपना पहला वर्ल्ड कप जीता और वो भी दो बार खिताब अपने नाम करने वाली वेस्टइंडीज को मात देकर. यहीं से भारतीय क्रिकेट की कहानी बदल गई. जिसके बाद से अब तक टीम इंडिया को वर्ल्ड की बेस्ट टीमों में गिना जाता है.

कैसा रहा कपिल देव का करियर

कपिल देव ने अपने करियर में 131 टेस्ट, 225 वनडे खेले. इसमें कपिल देव ने 434 और 253 विकेट लिए. यही नहीं, कपिल देव ने टेस्ट में 5248 और वनडे में 95.07 के स्ट्राइक रेट से 3783 रन भी बना. कपिल देव भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं. कपिल देव की जिंदगी पर हाल ही में एक फिल्म बनी थी जिसका नाम 83 था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

9 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

35 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

1 hour ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago