खेल

IND vs SA: पिंक वनडे जीतने वाले पहले कप्तान बने केएल राहुल, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से मिली शिकस्त

IND vs SA 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है. पहले मैच में जीत के हिरो तेज गेंदबाद अर्शदीप सिंह रहे. उन्होंने इस मुकाबले में 5 विकेट अपने नाम किया. वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान केएल राहुल को सोंपी गई है. पहले वनडे मैच में जीत दर्ज करते हुए केएल राहुल ने अपने नाम एक खास उपलब्धी हासिल कर ली.

केएल राहुल के नाम बड़ी उपलब्धी दर्ज

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका की टीम पिंक जर्सी पहनकर उतरी थी. अक्सर देखा गया है कि साउथ अफ्रीका की टीम जब भी पिंक जर्सी में मैदान पर उतरती है, तब-तब टीम वनडे मैच में जीत दर्ज की है. लेकिन आज के मैच में केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को पिंक वनडे में हरा दिया. पिंक वनडे में भारत को जीत दिलाने वाले केएल राहुल पहले कप्तान बन गए हैं.

केएल की कप्तानी में लगातार मिल रही जीत

बता दें कि केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम पिछले 10 मैचों में लगातार जीत दर्ज की है. केएल की अगुवाई में जब-जब भारतीय टीम मैदान पर उतरी है, तब-तब उसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज कर भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की करारी हार, कंगारू टीम ने 360 रनों के बड़े अंतर से दी मात

साउथ अफ्रीका 116 पर ढेर

पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन ये फैसला प्रोटियाज टीम के लिए गलत साबित हुआ. पूरी टीम 116 रन पर ढेर हो गई. इसके जवाब में भारतीय टीम में दो विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया और साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. अब टीम इंडिया की नजर अगल मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने की होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

12 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

14 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

18 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

33 minutes ago

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

2 hours ago